हरियाणा: करनाल में भ्रूण-लिंग परीक्षण के मामले में चार दिन पूर्व जेल भेजे गए डा. प्रवीण कादियान की मौत

Crime

हरियाणा के करनाल की जिला जेल में भ्रूण-लिंग परीक्षण ( PNDT )मामले में बंद डॉक्टर प्रवीन कादियान की मौत हो गई। डॉक्टर की तबियत बिगड़ने पर उसे उपचार के लिए कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया था। पुलिस ने डॉक्टर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। मजिस्ट्रेट की निगरानी में शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार पानीपत की असंल सिटी निवासी प्रवीन कादियान असंध में अपना क्लीनिक चलाता था। 14 मार्च से प्रवीन कादियान पीएनडीटी ( PNDT )मामले में जिला जेल में बंद था। जेल में अचानक उसकी तबयत बिगड़ गई। उपचार के लिए उसे कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया, जहां रविवार शाम को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना के बाद थाना क्षेत्र की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी। प्रवीन कादियान के दो लड़के है। जो अभी छोटे हैं। उसकी मौत से परिवार में मातम छा गया है।

जानकारी के अनुसार मृतक डॉक्टर प्रवीन कादियान पेशे के अलावा राजनीति में रूचि रखता था। बताया जा रहा है कि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के साथ भी उनके अच्छे संबध थे। जिसके चलते डॉक्टर प्रवीन को पानीपत जजपा मेडिकल सेल के सचिव का पद भी दिया हुआ था।

पुलिस ने बताया कि प्रवीन के खिलाफ थाना असंध में पीएनडीटी ( PNDT ) का केस दर्ज हुआ था। 14 तारीख से वह जेल में बंद था। 16 मार्च को अचानक उसकी तबियत बिगड़ने पर उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया था। जहां कल इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

डा. प्रवीण कादियान पानीपत की अंसल सिटी में रहता था और असंध में उसने अपना अस्पताल खोला हुआ था। इसी माह उसके अस्पताल में एक गर्भवती महिला आई थी। आरोप है कि डाक्टर ने महिला के स्वजनों के कहने पर भ्रूण जांच की।

कन्या भ्रूण होने पर उसने महिला का आपरेशन किया था। आपरेशन के बाद महिला की तबियत ज्यादा खराब हो गई थी। उसे करनाल के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां चिकित्सकों ने इस मामले की रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को भेज दी थी।

इसके बाद विभाग की टीम ने अस्पताल में छापा मारा तो भ्रूण जांच की बात सामने आई। नियम अनुसार टीम ने पुलिस को सूचित किया और इसके बाद डाक्टर को गिरफ्तार कर लिया था। उसे 14 मार्च को करनाल जेल में भेजा गया। जहां जाने के बाद उसकी तबियत खराब हो गई। 16 मार्च को उसे करनाल के कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कालेज में दाखिल करवाया गया, जहां रविवार को उसकी मौत हो गई।