न्यूज़ क्लिक वेबसाइट को फंडिंग पर घिरी कांग्रेस, भाजपा ने राहुल गांधी को लिया सीधे निशाने पर

Politics

उन्होंने कांग्रेस पर चीन के साथ साठगांठ का आरोप लगाते हुए कहा कि जब चीन में ओलंपिक हुआ तो सोनिया गांधी को बुलाया गया था। 2017 में जब डोकलाम हुआ था तो राहुल गांधी चीन के अधिकारी के साथ बातचीत कर रहे थे।

राहुल गांधी की नफरती दुकान..

मोदी सरनेम केस में सजा पर सुप्रीम कोर्ट से रोक के बाद 137 दिन बाद लोकसभा की कार्यवाही में भाग लेने पहुंचे राहुल गांधी दुबे के निशाने पर थे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की नफरती दुकान पर चाइनीज सामान है। उधर, बीजेपी ने आज इस पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि चीन के प्रति प्यार तो दिखता था लेकिन अब ये सामने भी आ रहा है।

बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस, चीन, न्यूज़ क्लिक सभी एक ही गर्भनाल है। ठाकुर ने कहा कि राहुल की नकली मोहब्बत की दुकान में चीनी सामान साफ नजर आ रहा है। चीन के प्रति ये प्यार दिखता था और भारत के खिलाफ दुष्प्रचार दिखता था। ये लोग एंटी इंडिया, ब्रेक इंडिया कैंपेन चलाते थे।

न्यूयॉर्क टाइम्स के हवाले से खुलासा

दुबे ने न्यूयॉर्क टाइम्स के हवाले से कहा कि इस अखबार में आज बड़ा ही अच्छा न्यूज़ छापा है। इस न्यूज़ में कहा गया है कि 38 करोड़ रुपये न्यूज़ क्लिक जैसी संस्था को मिला है। भारत में ईडी ने जो रेड किया है और ईडी की रेड में जो मिला था, अखबार ने उसका पूरा-पूरा खुलासा किया है। देशद्रोही गैंग, टुकड़े-टुकड़े गैंग जो भारत को खंडित-खंडित करना चाहता है, वो उस न्यूज़ क्लिक संस्था को हेड कर रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि जब भी भारत में संकट आया 2005-14 तक, तब-तब चीनी सरकार ने कांग्रेस को पैसा दिया। 2008 में जब ओलंपिक हुआ तो चीन ने सोनिया गांधी को बुलाया था। 2017 में जब डोकलाम हो रहा था, उस समय ये चीनी अधिकारियों से बातचीत कर रहे थे।

न्यूज़ क्लिक पर रेड के दौरान कांग्रेस नेताओं के ट्वीट

दुबे ने कहा कि जब न्यूज़ क्लिक पर रेड पड़ रहे थे कांग्रेस के कुछ नेता लगातार ट्वीट कर रहे थे। बीजेपी सांसद ने कहा कि ये देश को बर्बाद करना चाहते हैं। कांग्रेस तिब्बत के बाद हिंदी-चीनी भाई भाई की नीति को बढ़ाने चाहते हैं। नेहरू की नीति बढ़ाना चाहता हैं, कांग्रेस चीन के साथ मिलकर देश का विभाजन करना चाहती है। ये देश में एक अलग तरह का माहौल करना चाहती है। दुबे ने मांग की कि जितनी भी कांग्रेस को फंडिंग हुई है उसकी जांच हो।

Compiled: up18 News