प्रधानमंत्री के बारे में कांग्रेस अध्यक्ष खरगे की टिप्पणी ठीक नहीं: अजित पवार

Politics

खरगे की विवादित टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर पवार ने याद किया कि महाराष्ट्र के पहले मुख्यमंत्री यशवंतराव चव्हाण ने आलोचनाओं को कैसे परिपक्वता के साथ संभाला था।

कर्नाटक में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए खरगे ने गुरुवार को मोदी की तुलना एक जहरीले सांप से की थी। विवाद बढ़ने पर उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी टिप्पणी प्रधानमंत्री के लिए नहीं, बल्कि सत्तारूढ़ भाजपा के लिए थी।

विवाद के बारे में पूछे जाने पर अजित पवार ने कहा कि यशवंतराव चव्हाण ने तब परिपक्वता दिखाई थी, जब लेखक-पत्रकार पीके अत्रे ने उन पर कटाक्ष किया था।

उन्होंने कहा, आज नरेंद्र मोदी हमारे प्रधानमंत्री हैं। इससे पहले मनमोहन सिंह, अटल बिहारी वाजपेयी थे। देश के प्रधानमंत्री या राज्य के मुख्यमंत्री के बारे में इस तरह का बयान देना सही नहीं लगता।

Compiled: up18 News