भाजपा सरकार पर अखिलेश यादव ने साधा निशाना, कहा-चुनाव करीब है इसलिए नौकरी की बात की है लेकिन रिजल्ट वोट पड़ने के बाद भी नहीं आएगा

भाजपा सरकार पर अखिलेश यादव का तंज, चुनाव करीब है इसलिए नौकरी की बात की है लेकिन रिजल्ट वोट पड़ने के बाद भी नहीं आएगा

Politics

लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों में समाजवादी पार्टी जुट गई है। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी महिला सभा सम्मेलन का आयोजन किया है। इस दौरान अखिलेश यादव अपने संबोधन में कहा कि, पिछड़े, दलित,अल्पसंख्यक और आधी आबादी की बात हमेशा समाजवादी लोग उठाते रहे हैं। सबसे ज्यादा गैर बराबरी का सामना अगर किसी को करना पड़ता है समाज में तो वो हमारी यही माताएं, बहने हैं। सबसे ज्यादा असुरक्षित महिलाएं कहीं दिखाई दे रही हैं तो उत्तर प्रदेश में है।

उन्होंने कहा कि, जो चुनाव होने जा रहा है 2024 का, समाजवादी महिला संगठन पूरी ईमानदारी के साथ समाजवादी पार्टी को जिताने का काम करेगा। समाजवादी पार्टी लगातार तैयारी कर रही है लोकसभा के चुनाव के लिए। 80 सीटें हराने का काम यही गठबंधन भारतीय जनता पार्टी को करेगा। 80 सीटें हाराओं, देश से भाजपा को हटाओ, सविधान बचाओ, लोकतंत्र बचाओ और नारी सम्मान बचाओ।

अखिलेश यादव ने कहा, उम्र को लेकर पूरे प्रदेश के नौजवान आक्रोश में थे, कम से कम सरकार ने स्वीकार कर लिया। यह नौजवानों के आक्रोश से डरते हैं। क्योंकि चुनाव करीब है इसलिए नौकरी की बात की है लेकिन रिजल्ट वोट पड़ने के बाद भी नहीं आएगा।

-एजेंसी