Mulayam Singh Yadav’s birth anniversary: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की जयंती आज, CM योगी ने दी श्रद्धांजलि

सपा संस्थापक यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की जयंती आज, CM योगी ने दी श्रद्धांजलि

Regional

सपा के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की आज बुधवार को जयंती है। इस अवसर पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई लोगो ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

वहीं सपा पार्टी की तरफ से मुलायम सिंह यादव की जयंती के मौके पर कई जगह कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया के मंच एक्स पर मुलायम सिंह यादव की जयंती के मौके पर श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा है कि-

पूर्व रक्षा मंत्री, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!

इसके अलावा उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की जयंती पर उन्हें नमन किया है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा है कि-

समाजवादी पार्टी के संस्थापक व वरिष्ठ राजनेता एवं पद्म विभूषण से सम्मानित उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन

समाजवादी पार्टी के संस्थापक व वरिष्ठ राजनेता एवं पद्म विभूषण से सम्मानित उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमनI#MulayamSinghYadavJi pic.twitter.com/3OIFgzvvPR

— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) November 22, 2023

Compiled: up18 News