आगरा। रोटरी क्लब आगरा नार्थ द्वारा सामाजिक सेवा के अंतर्गत के. मेमोरियल जूनियर हाई स्कूल, पंचकुइयां रोड पर 13 छात्राओं की वार्षिक स्कूल फीस का प्रायोजन किया गया। इस अवसर पर छात्राओं को एजुकेशन किट भी वितरित किए गए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए क्लब अध्यक्ष रोटेरियन अमनप्रीत सिंह सोबती ने कहा कि शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। उन्होंने छात्राओं को मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया तथा कार्यक्रम में उपस्थित सभी रोटेरियन साथियों का स्वागत किया।
इस सामुदायिक सेवा परियोजना का प्रायोजन रोटेरियन माया श्रीवास्तव एवं रोटेरियन अश्वनी श्रीवास्तव द्वारा किया गया। इस अवसर पर पीडीजी रोटेरियन नरेश सूद ने रोटरी इंटरनेशनल के सेवा कार्यों एवं समाज के प्रति उसकी प्रतिबद्धता की जानकारी दी।
क्लब के सचिव रोटेरियन राजेंद्र कुमार दुबे ने सभी अतिथियों, विद्यालय परिवार एवं उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में रोटेरियन पी. एन. अस्थाना, प्रमोद सक्सेना, अमिताभ, पवन गर्ग, मनोज रावत, राकेश भास्कर, नरेंद्र बंसल, बी. सी. चौरसिया, दीपक वर्मा, गौतम, मोतीलाल जैन, सुमन भास्कर, रजनी दुबे, दीपा रावत सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।


