चंद्रबाबू नायडू ने कहा, 2000 के नोटों को रद्द करने से भ्रष्टाचार पर लगेगी लगाम

Politics

चंद्रबाबू नायडू ने कही ये बात

2000 रुपए के नोट को बंद करने के फैसले का समर्थन करते हुए चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि इस फैसले से भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगी। उन्होंने आगे कहा, नेता वोटर्स को पैसे देकर चुनाव जीतने की कोशिश करते हैं। 2000 के नोट इसमें बड़ी भूमिका निभा रहे हैं। अब, इसे काफी हद तक रोका जा सकता है। साफ -साफ़ शब्दों में कहा जाए तो चंदबाबू नायडू की राय विपक्ष की राय से अलग है।

गहलोत का सवाल, तो लाया ही क्यों था?

कांग्रेस ने नोट बंद करने को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि अगर दो हजार के नोट को बंद ही करना था तो इसे लाया ही क्यों गया था। अगर दो हजार का नोट पहले से चलन में नहीं था तो इस पर भी जवाब देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि सरकार को यह भी बताना चाहिए की दो हजार के नोट अचानक से कैसे गायब हो गए। इन्हें आसमान खा गई या जमीन ने निगला। कांग्रेस के अनुभवी नेता राजीव शुक्ला ने कहा कि ऐसे फैसलों से अर्थव्यवस्था मजबूत होने की बजाए कमजोर होती है। मोदी सरकार के पास अर्थव्यवस्था को लेकर कोई विजन ही नहीं है।

Compiled: up18 News