नवंबर माह में पंचक को लेकर बरतें सावधानी, जानिए महत्वपूर्ण न‍ियम

Religion/ Spirituality/ Culture

हिंदू धर्म में कोई भी शुभ कार्य शुभ मुहूर्त देखकर ही किया जाता है। वहीं कुछ ऐसे दिन भी होते हैं जिन्हे अशुभ माना जाता है और इस दौरान मांगलिक कार्य करने की मनाही होती है। ऐसे में पंचक काल को भी अशुभ माना जाता है। नवंबर माह की शुरुआत हो चुकी है।

ऐसे में आइए जानते हैं कि इस माह में किस पंचक किस समय शुरू होगा साथ ही जानते हैं इससे जुड़े कुछ महत्वपूर्ण नियम।

नवंबर 2023 पंचक प्रारंभ

पंचांग के अनुसार, नवंबर माह में पंचक 20 नवंबर, 2023 को सुबह 10 बजकर 08 मिनट से शुरू होगा। जिसका समापन 24 नवंबर शाम 04 बजकर 01 मिनट पर होगा।

न करें ये कार्य

पंचक के दौरान शुभ और मांगलिक कार्य जैसे – विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश आदि वर्जित माने जाते हैं। ऐसे में इस कार्यों को पंचक की अवधि में करने से बचना चाहिए, वरना देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त नहीं होता और शुभ कार्य में बाधा आ सकती है।

बढ़ सकती है नकारात्मक ऊर्जा

पंचक के दौरान घर की छत भी नहीं ढलवानी चाहिए। क्योंकि ज्योतिष शास्त्र में माना गया है कि ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकती है, जिससे व्यक्ति को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

दिशा का रखें ध्यान

पंचक की अवधि में दिशा का विशेष ध्यान रखना चाहिए। पंचक की अवधि में दक्षिण दिशा में यात्रा करना शुभ नहीं माना गया। यदि दक्षिण दिशा में यात्रा करना आवश्यक है तो ऐसे में आप कुछ कदम पीछे मुड़कर फिर इस दिशा में यात्रा शुरू कर सकते हैं।

– एजेंसी