यूपी के जालौन में छेड़छाड़ का विरोध करने पर नाबालिग लड़की को जिंदा जलाने का प्रयास

यूपी के जालौन में छेड़छाड़ का विरोध करने पर नाबालिग को जिंदा जलाने का प्रयास, अस्पताल में भर्ती

Crime

उत्तर प्रदेश के जालौन से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक लड़की द्वारा छेड़छाड़ का विरोध करने पर जिंदा जलाने का प्रयास किया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह खौफनाक मामला घटना डकोर कोतवाली क्षेत्र के मुहाना गांव की है।

लड़की को उरई के जिला अस्पताल ले जाया गया

सिरफिरा युवक लड़की के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। जब लड़की ने छेड़छाड़ का विरोध किया तो युवक ने लड़की के ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी। लड़की को जलता देख आस पास के लोगो में हड़कंप मच गया। लड़की को उरई के जिला अस्पताल ले जाया गया।

आरोपी युवक पिछले कई महीनों से लड़की के साथ कर रहा था छेड़छाड़

मामले में लड़की के परिजनों ने बताया कि आरोपी युवक पिछले कई महीनों से लड़की के साथ छेड़छाड़ करता था। आरोपी युवक की शिकायत पहले कई बार पुलिस में की जा चुकी है पर उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई।

Compiled: up18 News