मुंबई: बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार के फैंस के लिए एक बड़ी और खुशखबरी सामने आई है। अक्षय की बहुप्रतीक्षित हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ अब अपनी तय तारीख से काफी पहले सिनेमाघरों में दस्तक देगी। मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट को प्रीपोन कर दिया है। पहले यह फिल्म 15 मई 2026 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब यह 10 अप्रैल 2026 को बड़े पर्दे पर आएगी।
रणनीतिक फैसला और जबरदस्त स्टारकास्ट
बालाजी मोशन पिक्चर्स और केप ऑफ गुड फिल्म्स द्वारा लिया गया यह फैसला पूरी तरह रणनीतिक माना जा रहा है। फिल्म को गुड फ्राइडे और छुट्टियों के लंबे वीकेंड का लाभ मिल सके, इसलिए अप्रैल की तारीख चुनी गई है।
प्रियदर्शन और अक्षय की सफल जोड़ी
‘हेरा फेरी’ और ‘भूल भुलैया’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाली अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी एक बार फिर इस फिल्म के जरिए वापसी कर रही है। फिल्म में अक्षय के साथ वामिका गब्बी, परेश रावल, तब्बू और राजपाल यादव जैसे मंझे हुए कलाकार नजर आएंगे। यह फिल्म दर्शकों को डर और हंसी का एक साथ जबरदस्त अनुभव देने का वादा करती है। 10 अप्रैल को होने वाला यह धमाका बॉक्स ऑफिस पर बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकता है।
-अनिल बेदाग/up18News

