अखिलेश यादव का भाजपा सरकार पर निशाना, बोले-ये सरकार किसानों की नहीं बल्कि बड़े-बड़े उद्योगपतियों की है

अखिलेश यादव बोले, अगले चरणों में भाजपा का हाल और बुरा होगा

Politics

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, पहले दो चरणों की वोटिंग के बाद अगले चरणों में भाजपा का हाल और बुरा होगा। अभी दो चरणों में भाजपा को मतदाता नहीं मिले हैं, अगले चरणों में बूथ एजेंट तक नहीं मिलेंगे।

अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा कि, भाजपा के नेताओं के 10 साल लगातार झूठ पर झूठ बोलने के बाद, आज भाजपा का जो बुरा हाल हो रहा है, उस सच को बोलने की हिम्मत भाजपा का एक बूथ एजेंट कर रहा है, जो कह रहा है कि इनके पक्ष में वोटिंग न होने का कारण भाजपा सरकार के ख़िलाफ़ जनता का रोष है जिसकी वजह महंगाई-बेरोज़गारी जैसे सच्चे मुद्दे हैं।

इसके साथ ही लिखा कि, पहले दो चरणों की वोटिंग के बाद अगले चरणों में भाजपा का हाल और बुरा होगा। अभी दो चरणों में भाजपा को मतदाता नहीं मिले हैं, अगले चरणों में बूथ एजेंट तक नहीं मिलेंगे। जनता ने भाजपा का बोरिया-बिस्तर और झोला सब बाँध दिया है।

-एजेंसी