आगरा: आत्महत्या के इरादे से शराब के नशे में व्यक्ति ने लगाई चंबल नदी में छलांग, गोताखोरों ने बचाया

स्थानीय समाचार

आगरा जनपद के थाना पिनाहट क्षेत्र के अंतर्गत चंबल नदी घाट पर एक अधेड़ व्यक्ति ने शराब के नशे में आत्महत्या को चंबल नदी में छलांग लगा दी। जिसे देख पुलिसकर्मियों ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से व्यक्ति को समय रहते बचा लिया।

जानकारी के अनुसार महेश पुत्र रामस्वरूप उम्र करीब 55 वर्ष निवासी गांव बाग उनसठ थाना बसई अरेला गुरुवार की दोपहर बाद शराब के नशे में धुत होकर पिनाहट की चंबल नदी घाट पर पहुंचा। जहां व्यक्ति ने शराब के नशे में चंबल नदी में आत्महत्या को छलांग लगा दी। चंबल नदी में अधेड़ को छलांग लगाते देख मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया लोगों की आवाज लगाने पर चंबल नदी पर गस्त कर रहे।

थानाध्यक्ष पिनाहट कुलदीप कुमार सिंह एवं कॉन्स्टेबल हितेशपाल,एलेंद्र सेंगर ने तत्काल वन विभाग की मोटरबोट लेकर स्थानीय गोताखोरों की मदद से चंबल नदी में पूरे हुए व्यक्ति को बचाने को रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। जहां स्थानीय गोताखोरों ने समय रहते नदी में कूदे व्यक्ति महेश को पानी से बाहर निकाल कर बचा लिया। और उसके परिजनों को सूचित किया साथ ही पुलिसकर्मियों ने व्यक्ति को गंभीर अवस्था में सीएचसी केंद्र पिनाहट में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां उसका उपचार किया गया।

वही मौके पर व्यक्ति के परिजन भी पहुंच गए आखिर उसने चंबल नदी में छलांग क्यों लगाई इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। वही व्यक्ति को उपचार के बाद शाम को पुलिस द्वारा परिजनों को सकुशल सुपुर्द कर दिया गया। तत्काल रेस्क्यू कर व्यक्ति को बचाने को लेकर स्थानीय लोगों ने पुलिस के सराहनीय कार्य की जमकर प्रशंसा की है।

रिपोर्टर- नीरज परिहार