आगरा: दोनों पत्नियों को साथ रखना चाहता था पत्नीहंता उदय, दूसरी पत्नी के राजी न होने पर कर दी थी हत्या

Crime

आगरा: पति ने दो पत्नियों का खर्चा उठाने में नाकाम होने पर एक का गला घोंट दिया था। पति उदय सिंह चाहता था कि दोनों पत्नी एक साथ एक छत के नीचे रहें। लेकिन दूसरी पत्नी ज्योति तैयार नहीं थी। पुलिस की छानबीन में हत्या का कारण निकलकर सामने आया है।

थाना सिकंदरा क्षेत्र के पश्चिमपुरी स्थित शेखर एन्क्लेव निवासी सिक्याेरिटी एजेंसी संचालक उदय सिंह ने पत्नी ज्योति की गला दबाकर हत्या कर दी थी। पत्नी की हत्या के बाद वह सिकंदरा थाने पहुंच गया था। ज्योति के पिता बाबूराम दरोगा थे। उनके निधन के बाद पत्नी सोना देवी नाैकरी कर रही हैं। सिकंदरा के अटूस निवासी उदय सिंह की ज्याेति से चार वर्ष पहले मुलाकात हुई थी। दोनों प्यार हो गया। तीन वर्ष पहले उन्होंने कोर्ट मैरिज कर ली। उदय ने अपने शादीशुदा होने की बात छिपाई थी।

पुलिस की छानबीन में सामने आया कि उदय और ज्योति के बीच राेज झगड़ा हो रहा था। वह दोनों पत्नियों को साथ रखना चाहता था। ज्योति इसके लिए तैयार नहीं हुई तो उदय ने उससे दूसरे शहर में रहने के लिए कहा था। इसके साथ ही उसने अपना और ज्याेति का मोबाइल नंबर बदलने के लिए भी कहा था। पति चाहता था कि दोनों ही अपने परिवारों से कोई संबंध या संपर्क नहीं रखें। ज्योति नंबर बदलने को तैयार नहीं थी।

थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही ने बताया कि पति उदय ने पूछताछ में बताया कि वह दो गृहस्थी का खर्चा नहीं उठा पा रहा था। वह दोनों पत्नी को गांव में एक साथ रखना चाहता था। ज्योति चाहती थी कि वह पहली पत्नी और बच्चों से कोई संबंध न रखे। मंगलवार को इसे लेकर विवाद बढ़ता चला गया। पति ने क्रुद्ध होकर ज्योति का गला दबाकर हत्या कर दी।

सोना देवी के दो बेटी और तीन बेटे हैं। बहन-भाइयाें में ज्याेति सबसे छोटी थी। बीए करने के बाद चार वर्ष पूर्व उसने संजय प्लेस में एक प्लेसमेंट एजेंसी में नौकरी शुरू की थी। इस दौरान सिक्योरिटी एजेंसी चलाने वाले उदय सिंह निवासी अटूस सिकंदरा से उसकी दोस्ती हो गई। उदय सिंह पहले से शादीशुदा था। उसके दो बेटियां हैं। उसने यह बात शादी से छिपाए रखी।

ज्योति को शादी के बाद पता चला कि उदय पहले से शादीशुदा है। जिसके बाद से ही उदय ने उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया। आए दिन मारपीट करने लगा। डेढ़ वर्ष पहले पुत्र के जन्म देने के बाद भी उदय ने उसका उत्पीड़न बंद नहीं किया। ज्योति ने पति की कई बार पुलिस में शिकायत की। उदय हर बार दोबारा मारपीट न करने की कहकर माफी मांग लेता था।

-एजेंसी