आगरा रुट डायवर्जन: 28 अक्टूबर तक शाहगंज बाजार की तरफ जाने वाले चार व तीन पहिये वाहनों पर रोक

स्थानीय समाचार

आगरा। आगामी दिनों में विभिन्न त्योहारों को देखते हुए आगरा प्रशासन ने शाहगंज बाजार की तरफ जाने वाले रूट पर डायवर्जन कर दिया है। गौरतलब है कि दिवाली त्योहार के मौके पर शाहगंज बाजार में खरीदारी के लिए ग्राहकों की काफी भीड़ उमड़ती है। जिसके चलते बाजार के आसपास जुड़े कई चौराहों पर अक्सर जाम की समस्या पैदा हो जाती है। चौराहे पर जाम न लगे और यातायात में सुव्यवस्थित बना रहे।

इसके लिए प्रशासन ने रूट डायवर्जन किया है जो इस प्रकार है –

1- बारह खम्भा रेलवे फाटक से कोई भी चार पहिया/ तीन पहिया वाहन रूई की मण्डी चौराहा की ओर नहीं जाने दिया जायेगा।

2- रुई की मण्डी चौराहा पर यातायात व्यवस्था का संचालन किया जायेगा।

3- तहसील चौराहा से कोई भी चार पहिया/ तीन पहिया वाहन रुई की मण्डी चौराहा की ओर नहीं जाने दिया जायेगा। ये सभी वाहन पचुकइया चौराहा से कोठी मीना बाजार होकर अपने गंतव्य को जायेंगे।

4- भोगीपुरा चौराहा कोई भी चार पहिया तीन पहिया वाहन रुई की मण्डी चौराहा संगीता टॉकीज वाले मार्ग पर नहीं जाने दिया जायेगा।

5- शाहगंज चौराहा से कोई भी चार पहिया तीन पहिया वाहन रूई की मण्डी चौराहा संगीता टॉकीज वाले मार्ग पर नहीं जाने दिया जायेगा।

6- पंचकुइंया चौराहा कोई भी चार पहिया तीन पहिया वाहन शाहगंज जाने वाले मार्ग पर नहीं जाने दिया जायेगा।

7- स्पीड कलर लैब चौराहा से कोई भी चार पहिया तीन पहिया वाहन शाहगंज चौराहा की ओर नहीं जाने दिया जायेगा।

8- सीओडी तिराहा से कोई भी चार पहिया तीन पहिया वाहन भोगीपुरा चौराहा की ओर नहीं जाने दिया जायेगा।

9- पृथ्वीनाथ फाटक तिराहा पर ड्यूटी लगाकर यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी एवं यातायात के डायवर्जन की आवश्यकता होने पर वाहनों का डायवर्जन किया जा सकेगा।

उपरोक्त व्यवस्था में चार पहिया तीन पहिया वाहनों के आवागमन हेतु उपरोक्त डायवर्जन व्यवस्था दिनांक 15.10.2022 से 28.10.2022 तक समय प्रातः 08.00 बजे से प्रारम्भ होकर रात्रि 22.00 बजे तक प्रभावी रहेगी।