आगरा: 10 दिन तक चले इलाज़ के बाद रेहान की हुई मौत, ससुराल वालों पर तेज़ाब पिलाने का आरोप

Crime

आगरा: सराय ख्वाजा पुलिस चौकी क्षेत्र के भीम नगर नरीपुरा के निवासी रेहान पुत्र शकील ने इलाज के दौरान जयपुर में दम तोड़ दिया। रेहान की मौत होने से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिवार के लोग रेहान का शव आगरा निज निवास लेकर आये तो चीख पुकार मच गई। रेहान के परिजनों का आरोप कि रेहान के ससुराल वालों ने उसे तेजाब पिलाया था जिससें उसके शरीर के अंग गल गए थे और इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

परिजनों ने बताया कि रेहान की शादी थाना रकाबगंज के कटघर ईदगाह की रहने वाली रुखसाना नामक युवती के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद से ही रेहान की पत्नी रुखसाना अपनी ससुराल भीम नगर नरीपुरा में नहीं रहना चाहती थी। वह इसको लेकर अपने पति और ससुरालियों से रोजाना लड़ाई झगड़ा करती थी। वह अपने मायके में रहना चाहती थी। इसको लेकर पति पत्नी के बीच में काफी समय से लड़ाई झगड़ा चल रहा था।

मृतक रेहान के परिवारी जनों ने बताया कि दिनांक 4 मार्च 2022 को मृतक की पत्नी के भाई शकील, कबीर और सास नूरजहां मृतक के घर आए और अपनी लड़की व दामाद को बहला-फुसलाकर अपने साथ कटघर ईदगाह ले गई। जहां पर दिनांक 5 मार्च 2022 को मृतक के साले सलीम कबीर और एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा शमशाबाद रोड पर ले जाकर अपने जीजा रेहान को तेजाब पिला दिया। गंभीर हालत में थाना ताजगंज क्षेत्र में फेंक कर भाग गए। उस समय रेहान ने घटना की जानकारी अपने मोबाइल से तत्काल अपने घर वालों को दी।

राहगीरों और मृतक की सूचना पर मृतक के घर वाले घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने घटना की जानकारी डायल 112 को दी तो घटना पर आगरा पुलिस की डायल 112 पहुंच गई। उन्होंने मृतक को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराए जाने की प्रथम सलाह दी। अपने भाई की जान बचाने के उद्देश्य से परिजनों ने थाना ताजगंज में लिखित सूचना देने के बाद मृतक रेहान को पहले आगरा में भर्ती कराया जहां पर डॉक्टरों ने मृतक की हालत को गंभीर बताते हुए जयपुर रेफर कर दिया। लगभग 10 दिन चले इलाज के बाद उसने दम तोड़ दिया।

इलाज के दौरान ही पीड़ित परिवार ने थाना ताजगंज में धारा 302, 228 में मुकदमा पंजीकृत करा दिया था और पुलिस ने मृतक के बयान भी दर्ज कर लिए थे लेकिन लगभग 10 दिन का समय बीत जाने के बावजूद पुलिस द्वारा किसी आरोपों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की गयी है जिससे जहां मृतक परिवार काफी आक्रोश और आहत है।