आगरा: निजी स्कूल की बस ने बाइक को मारी टक्कर, दादी-नाती की मौत

Crime

आगरा। थाना अछनेरा क्षेत्र में गोवर्धन मार्ग पर शुक्रवार की सुबह स्कूल बस ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार बुजुर्ग महिला और उसके दो साल के नाती की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहा उसका बेटा घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। दादी-नाती की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

जानकारी के मुताबिक फतेहपुर सीकरी के गांव कोरई निवासी पूरन देवी अपने बेटे राहुल के साथ बाइक से मायके नगला हरिया (थाना फरह, मथुरा) जा रही थीं। उनकी गोद में दो साल का नाती था। अछनेरा-गोवर्धन मार्ग पर फतेपुरा साधन के बीच विजय महारानी स्कूल ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में पूरन देवी की मौके पर ही मौत हो गई।

उनका नाती और बेटी राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। रास्ते में दो साल के मासूम ने भी दम तोड़ दिया। राहुल की हालत गंभीर बताई गई है। उसका उपचार शहर के एक अस्पताल में चल रहा है। उधर, पुलिस स्कूल बस को कब्जे में ले आगे की कार्यवाई में जुट गई है।