आगरा: कोई भी भूखा नहीं सोये इस जज्बे के साथ जरूरतमंदों की सेवा कर रही है युवाओं की टीम फीडिंग इंडिया

Press Release

आगरा: फीडिंग इंडिया आगरा शाखा के पाँच साल पूर्ण होने उसके उपलक्ष्य में फीडिंग इंडिया आगरा शाखा ने लगातर पांच दिन आगरा छावनी, सिकंदरा, दयालबाग, एम जी रोड, मेहताब बाग, कालिंदी विहार आदि क्षेत्रों में झुग्गी झोपड़ियों व मलिन बस्तियों में रहने वाले दिहाड़ी मजदूर व जरूरतमंद लोगों को आपसी सहयोग से भोजन वितरित किया गया। आगरा में फीडिंग इंडिया आगरा शाखा और ओम सत्य संस्थान एक साथ जुडकर आगरा जिला में अपना संस्थान द्वारा कार्य कर रही है

संस्था की पदाधिकारी मृदुल शर्मा व भावना शर्मा का कहना है कि कोई भी गरीब भूखा न सोए यही संस्था का उद्देश्य है। हमें अपने साथ गरीबों और जरूरतमंद लोगों का ख्याल जरूरत से ज्यादा रखते हैं।

संगठन के सदस्य शादी, विवाह, जन्मदिन, भंडारा जहां कहीं भी खाना ज्यादा बच जाता है तो संगठन के सदस्य बचे हुए भोजन को सुरक्षित कर उसे जरूरतमंद एवम भूखे लोगों में वितरण करने का काम करते हैं। भोजन वितरण कार्य में सभी पदाधिकारियों की भूमिका रहती है।

प्रतीक, यश बंसल, हिमांशु, निखिल गर्ग, सिद्धम, पुष्पेंद्र, अलख, श्रद्धा, मयंक, अरुण ,वर्णिका, आगम, साक्षी, गगन, प्रियांशी, ओमवीर, खुशी, साक्षी,मुस्कान, भावना ,तन्मय, प्रतीक, व अन्य सदस्य सहयोग करते हैं।