Agra News: ऑटो में गाय ले जाने की सूचना पर हिंदूवादियों का हंगामा

Crime

आगरा। थाना कोतवाली अंतर्गत पाय चौकी पर ऑटो में गाय ले जाने की सूचना पर हिंदूवादी पहुंच गए। उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। आरोपियों को थाने ले जाया गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

हिंदूवादियों को सूचना मिली थी कि पाय चौकी के पास गोकशी के लिए गाय ले जाई जा रही हैं। इस पर वे वहां पहुंच गए। वहां पर एक ऑटो में दो गाय ले जाते हुए दो युवक मिले। हिंदूवादियों ने उन्हें पकड़ लिया। हंगामा होने लगा। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। हिंदूवादियों का आरोप था कि दूसरे समुदाय के युवक गोकशी के लिए गाय ले जा रहे हैं। पुलिस ने जब उन युवकों का नाम पूछा तो उन्होंने अपना नाम गलत बताया। जब उनकी आईडी की जांच की गई तो नाम गलत मिला। इस पर हंगामा शुरू गया। पुलिस दोनों को थाने ले गई।

एसीपी कोतवाली सुकन्या शर्मा ने बताया कि दोनों युवकों ने पहले अपने नाम गलत बताए थे। उनका कहना है कि वे डर गए थे। इसलिए झूठ बोला। वे गाय नगर निगम से छुड़वा कर लाए हैं। नगर निगम की टीम उनकी गाय पकड़ कर ले गई थी। उनकी बातों की सच्चाई जानने के लिए दो टीमों को भेजा गया है। एक टीम गोशाला गई है तो दूसरी टीम नगर निगम से जानकारी कर रही है। अगर उनकी बात गलत निकलती है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Compiled: up18 News