Agra News: चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग के लिए हवन-पूजा कर की गयी प्रार्थना

Press Release

आगरा: चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग को लेकर पूरा देश दुआ कर रहा है। यज्ञ हवन का दौर भी शुरू हो गया है। हर कोई चाहता है कि भारत को इस मिशन में सफलता हाथ लगे। मंगलवार को राष्ट्रीय हिंदू परिषद भारत के द्वारा पंचकुइयां स्थित हनुमान मंदिर पर चंद्रयान 3 की सकुशल लैंडिंग के लिए यज्ञ व हवन किया गया। सभी लोगों ने विधि विधान से मंत्र उच्चारण के साथ यज्ञ भवन में आहुति डाली और चंद्रयान 3 की सकुशल लैंडिंग के लिए दुआ की।

दुनिया का चौथा देश बन जाएगा भारत

इसरो के अनुसार चंद्रयान-3 का दूसरा और अंतिम डीबूस्टिंग मनूवर सफलतापूर्वक हो चुका है और अब 23 अगस्त का इंतजार है, जब चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग के साथ ही भारत इतिहास रच देगा और ऐसा करने वाला दुनिया का चौथा देश बन जाएगा। अभी तक अमेरिका, रूस और चीन ने ही चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने में सफलता हासिल की है।

राष्ट्रीय हिंदू परिषद भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोविंद पाराशर ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। चंद्रयान 3 मिशन उसी की एक कड़ी है। चंद्रयान-3 सकुशल लैंडिंग करने के साथ ही भारत पूरे विश्व में अपना लोहा मनवाएगा। रूस का स्पेसक्राफ्ट क्रैश होने के बाद अब पूरे विश्व की निगाह भारत के चंद्रायन तीन पर टिकी हुई है।