Agra News: स्वतंत्रता सेनानी और पूर्व सांसद सेठ अचल सिंह को 129 वें जन्मदिन पर दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Press Release

आगरा: अतुल ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के चेयरमैन, हेल्प आगरा के अध्यक्ष व माया मित्तल चेरिटेबल सोसाइटी के संस्थापक रामशरण मित्तल को आज रविवार को वर्ष 2022-23 का श्रेष्ठ सदाचारी नागरिक सम्मान प्रदान किया गया। उन्हें यह सम्मान स्वतंत्रता सेनानी, पूर्व सांसद सेठ अचल सिंह की 129वीं जयंती पर अचल ट्रस्ट के वार्षिक समारोह में दिया गया।

दरेसी स्थित अचल भवन में आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री रामजीलाल सुमन, समारोह-अध्यक्ष व अचल ट्रस्ट के सह सचिव शशि शिरोमणि, सचिव राजीव अग्रवाल, ट्रस्टी मनोज जैन वोहरा आदि ने उन्हें शॉल ओढ़ा कर और स्मृति चिन्ह, सम्मान पत्र व 31 हजार रुपये का चेक प्रदान किया।

खास बात यह रही कि रामशरण मित्तल ने सम्मानस्वरूप मिली धनराशि 31 हजार रुपये में शेष रुपये बढ़ा कर कुल एक लाख रुपये की राशि रामस्वरूप कन्या इन्टर कॉलेज को दान करने की घोषणा की।

समारोह में 98 वर्षीय वयोवृद्ध कांग्रेसी एवं समाजसेवी रूप नारायण शर्मा (रूपा भाई) को भी उनकी दीर्घकालीन सेवाओं के लिए अचल ट्रस्ट द्वारा सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री रामजीलाल सुमन ने कहा कि सेठ जी का जीवन सदैव परोपकार, सदाचार और जन सेवा को समर्पित रहा। उनके द्वारा स्थापित अचल ट्रस्ट आज जनसाधारण के अनेक क्षेत्रों में महत्वपूर्ण सेवा कार्य कर रहा है।

इससे पूर्व सेठ अचल सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण, पुष्पांजलि और दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का विधिवत शुभारंभ किया गया। डा एमसी गुप्ता, जेएस फौजदार, जगदीश बागला, राम टंडन, मधुरिमा शर्मा, नवीन शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार संजय तिवारी, पार्षद अनुराग चतुर्वेदी, पार्षद आरती शर्मा समेत अनेक गणमान्य जनों ने भी सेठ जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

बीडी जैन कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने वंदे मातरम और स्वागत गान प्रस्तुत किया। सचिव राजीव अग्रवाल ने अचल ट्रस्ट की वार्षिक रिपोर्ट पेश की। उपमंत्री शशि शिरोमणि ने स्वागत भाषण दिया। ट्रस्टी मनोज जैन वोहरा ने प्रशस्ति पत्र का वाचन किया। ट्रस्टी अशोक राठी ने आभार व्यक्त किया। समारोह का संचालन सामाजिक कार्यकर्ता हरीश चिमटी ने किया।

अतिथियों का स्वागत कोषाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह वोहरा, मनोज वोहरा, संजीव सिंह, ऋषभ वोहरा, पीसी नरवार, आईडी श्रीवास्तव, मोहम्मद हबीब कुरैशी, राम वकील धाकरे, विमल नारायण शर्मा, शांति स्वरूप गोयल, जेपी बागला, अशोक अग्रवाल, डॉ. श्री भगवान शर्मा, शमी आगाई, अपूर्व शर्मा और वासु जैसवाल आदि ने किया।