Agra News: रामबाग क्षेत्र में हुए विवाद के दौरान भाजपा नेता के भतीजे ने चलाई बेख़ौफ़ अंधाधुंध गोलियां, वीडियो वायरल

Crime

आगरा: थाना एत्माद्दौला के रामबाग क्षेत्र में अंधाधुंध गोलियां चलने से हड़कंप मच गया। गोलियां चलने की आवाज सुनकर अफरातफरी का माहौल बन गया। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर से उधर भागते हुए नजर आए। घटना की जानकारी पुलिस को भी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। इस पूरी घटना का एक सीसीटीवी वीडियो सामने आया है जिसमें युवक सरेराह गोलियां चलाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

सीसीटीवी में कैद हुए हमलावर

यह पूरी घटना एत्माद्दौला के रामबाग चौकी क्षेत्र का है। बताया जाता है कि यहां पर दो पक्षों में विवाद हुआ था। बातों ही बातों में शुरू हुआ विवाद गोलीकांड में तब्दील हो गया। दूसरा पक्ष हथियार निकाल लाया और सरेराह उसने फायरिंग करना शुरू कर दिया। जिस पक्ष ने फायरिंग की वह भाजपा नेता का भतीजा बताया जा रहा है। फायरिंग करने की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है और अब सीसीटीवी के यह वीडियो तेजी के साथ वायरल भी हो रहे हैं।

पुरानी रंजिश में चली गोलियां

मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा हुआ है। जिस युवक ने बेख़ौफ़ होकर गोलियां चलाई और सीसीटीवी में कैद हुआ वह एक बड़े भाजपा नेता का भतीजा है। उसने पुरानी रंजिश के चलते इस घटना को अंजाम दिया है। इससे पहले भी युवक ने बल्केश्वर में गोलीकांड को अंजाम दे चुका है। जिसमें एक विधायक के हस्तक्षेप पर समझौता हुआ था।