Agra News: बीजेपी ने ‘समर्पण दिवस’ के रूप में मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि, कार्यकर्ताओं चलाया स्वच्छता अभियान

विविध

आगरा: देशभर में भारतीय जनसंघ के सह-संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को भाजपाइयों ने श्रद्धाभाव के साथ मनाई गई। अटल चौक सेवा समिति की ओर से अटल चौक पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई गई। केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो.एसपी सिंह बघेल भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

समर्पण दिवस के रूप में मनाई पुण्यतिथि

भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनसंघ के सह-संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया। अटल चौक सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने अटल चौक पर स्वच्छता अभियान चलाया और गरीबों की सेवा की। इसके बाद भाजपाइयों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई।

वार्डों में चला स्वच्छता अभियान

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के अवसर पर भाजपा महानगर की ओर से वार्डों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। जगह जगह भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथों में झाड़ू थामा और स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक बनाया गया।

केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो.एसपी सिंह बघेल ने कहा कि जाने-माने विचारक, दार्शनिक और राजनीतिक पार्टी भारतीय जनसंघ के सह-संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म 25 सितंबर 1916 को मथुरा में हुआ था। अपनी स्नातक स्तर की शिक्षा हासिल करने के दौरान उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक बने। उन्होंने 1951 में भारतीय जनसंघ की नींव रखी गई थी और इस पार्टी को बनाने का पूरा कार्य उन्होंने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ मिलकर किया था। 11 फरवरी 1968 को पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने राजनीति में रहकर हर जरूरतमंद व्यक्ति की सेवा करने की बात कही थी और उनका संकल्प भी यहीं था। आज हर भाजपाई ने भी उनके पदचिन्हों पर चलने संकल्प लिया।