Agra News: राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद का राष्ट्रीय अधिवेशन, केंद्रीय राज्यमंत्री ने प्रतिभाओं को किया सम्मानित

Press Release

आगरा। कायस्थ समाज की सबसे बड़ी संस्था राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद जयपुर का राष्ट्रीय अधिवेशन उत्तर प्रदेश इकाई द्वारा संजय प्लेस स्थित यूथ हॉस्टल पर आयोजित किया गया। इस अधिवेशन की अध्यक्षता संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद कुमार संभव ने की उन्होंने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में समाज को एकजुट होने और विभिन्न क्षेत्रों में कायस्थ समाज की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

अधिवेशन के पहले सत्र में बिहार प्रदेश से आए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरिहर सिन्हा, प्रवक्ता सुमन कुमार मलिक, युवा शाखा राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद सिंहा, सुरेश वर्मा, राजेश श्रीवास्तव, जुगल किशोर माथुर, महिला शाखा अध्यक्ष अरुण सक्सेना, वंदना श्रीवास्तव, शहर से राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष राकेश, महासचिव संजीव श्रीवास्तव आदि पदाधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त किए।

अधिवेशन के दूसरे सत्र में कायस्थ प्रतिभाओं का सम्मान किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे केंद्रीय राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने भूषण गोपालदास नीरज को मरणोपरांत ‘कायस्थ कवि रत्न’ से सम्मानित किया। साथ ही समाज में चिकित्सक, व्यवसाय, अधिवक्ता, कला, साहित्य, शिक्षा आदि क्षेत्रों में अपना नाम रोशन करने वाले प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया गया। समाज के प्रबुद्ध जनों की स्मृति में डॉक्टर अजीत माथुर सम्मान, डॉ बी पी सक्सेना, डॉ अनिल भटनागर, सी एम शैरी सम्मान, डॉ रेनू बाला सिन्हा एवं गोविंद बिहारी माथुर की स्मृति में भी सम्मान प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सीजीएसटी डिप्टी कमिश्नर पल्लव सक्सेना, परियोजना निदेशक संजय वर्मा, आरबीएस डिग्री कॉलेज के प्राचार्य विजय श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मीडिया प्रभारी श्रुति सिन्हा ने किया। इसके अलावा विजय श्रीवास्तव, राजीव सक्सेना, रूपेश कुलश्रेष्ठ, प्रतीक सक्सेना, अशोक श्रीवास्तव, स्मृति श्रीवास्तव, संदीप सक्सेना आदि लोग मौजूद रहे।