Agra News: बटेश्वर-शौरीपुर तीर्थ क्षेत्र बनेगा बड़ा इको टूरिज्म पर्यटक स्थल- पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह

Regional

आगरा/बाह। बटेश्वर के शौरीपुर में जैन विद्या शोध संस्थान लखनऊ एवं शौरीपुर दिगंबर जैन सिद्ध क्षेत्र कमेटी के तत्वाधान में तीर्थ कर भगवान महावीर के 2550वां मोक्ष कल्याणक के अंतर्गत श्रुवपंचमी के उपलक्ष में रविवार को दिगंबर जैन मंदिर प्रांगण में राष्ट्रीय संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन जैन समाज द्वारा किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जयवीर सिंह (संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार) पहुंचे।

डॉ राजीव जैन के साथ समाज के लोगों द्वारा पर्यटन मंत्री जोरदार स्वागत सम्मान किया गया। वहीं पर्यटन मंत्री ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को धर्म और एकता विश्व शांति की विचारधारा को लेकर संबोधित किया। कार्यक्रम समापन के बाद मंत्री जयवीर सिंह तीर्थ बटेश्वर के मुख्य मंदिर भगवान भोलेनाथ बृह्मलाल महाराज के दर पर मत्था टेकने पहुंचे। यहां मंदिर पुजारियों ने विधि वक्त मंत्रोच्चारण के साथ भगवान भोले के मंदिर में पूजा-अर्चना कराई।

मीडिया से बातचीत करते हुए पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि तीर्थ बटेश्वर एक प्राचीन तीर्थ स्थल है। यहां यमुना नदी उल्टी दिशा में बहती है। यमुना किनारे बनी मंदिरों में भगवान भोलेनाथ खुद विराजते हैं जो बहुत ही अद्भुत है। देश विदेश से भारी संख्या में हर वर्ष यहां पर्यटक पहुंचते हैं। पर्यटन मंत्री होने के नाते विभाग इस क्षेत्र को बड़ा पर्यटन क्षेत्र बनाने जा रहा है। फिरोजाबाद का नसीरपुर क्षेत्र तीर्थ बटेश्वर, शौरीपुर, एवं पूर्व प्रधानमंत्री की जन्म स्थली को मिलाकर बृहद बड़ा पर्यटन क्षेत्र स्थापित किया जाएगा। यमुना के नसीरपुर क्षेत्र के बीहड़ी इलाके को इको टूरिज्म में स्थापित किया जाएगा। बटेश्वर के मंदिरों के घाटों का निर्माण कार्य चालू हो गया है।

उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में पर्यटक यमुना नदी में नौका विहार कर सकेंगे। बटेश्वर में डेवलपमेंट के लिए 75 करोड़ की योजनाएं की धनराशि पिछले दिनों स्वीकृत की गई है। इको टूरिज्म का कार्य शुरू हो गया है। अन्य योजनाओं के लिए धन की जरूरत होगी जैसे उत्तर प्रदेश सरकार धन को स्वीकृति कराएगी और तीर्थ बटेश्वर में संपूर्ण विकसित कराने का कार्य किया जाएगा।