Agra News: आगरा में G-20 कार्यक्रम के विकास कार्यों में खर्च हुए लगभग 9 करोड़ रुपए, RTI में हुआ खुलासा

Press Release

G-20 कार्यक्रम के तहत खेरिया मोड़ से आई लव आगरा प्वाइंट तक खर्चे का ब्यौरा दिया नगर निगम ने

5738200 का बना है पार्क कमिश्नर ऑफिस के सामने

आरटीआई के तहत मांगी गई जानकारी में हुआ खुलासा

स्टोन, जाली,गमले,वॉल पेंट, ग्रिल पेंटिंग,पीवीसी सीट, आरसीसी गमले,वर्टिकल स्क्रीनिंग ,में लगभग 9 करोड़ रुपए हुए खर्च

आगरा: आरटीआई के तहत मांगी गई जानकारी के अनुसार नगर निगम आगरा ने बताया की जी-20 के प्रोग्राम में अब तक नगर निगम ने कितना खर्चा किया है शहर के आरटीआई एक्टिविस्ट के द्वारा मांगी गई जानकारी के अनुसार नगर निगम ने पूरा ब्योरा आरटीआई में दिया है सीमित अवधि के अंदर नगर निगम ने आरटीआई का जवाब दिया है जिसमें सभी तरह के हुए खर्चों का पूरा ब्यौरा नगर निगम ने दिया है

आरटीआई एक्टिविस्ट द्वारा जानकारी मांगी गई थी कि जी-20 के प्रोग्राम में नगर निगम के द्वारा रखे गए गमले किराए पर लिए गए थे या खरीदें गए थे उसका ब्यौरा भी नगर निगम ने इस आरटीआई के माध्यम से जवाब में दिया है जवाब में बताया गया है कि नगर निगम ने 800 गमले खरीदे थे जिसका पूरा ब्यौरा आरटीआई के जवाब में नगर निगम ने दिया है नगर निगम आगरा से आरटीआई में पूछा गया था कि जी-20 के तहत विकास कार्यों में कितना रुपया खर्च हुआ था नगर निगम आगरा में इसका उल्लेख आरटीआई के माध्यम से आरटीआई कार्यकर्ता अरशद रब को दिया है ताजगंज क्षेत्र निवासी अरशद रब पहले भी आगरा नगर निगम से आरटीआई में कई सवाल पूछ चुके हैं g20 के तहत होने वाले कार्यों में आगरा नगर निगम ने कितना खर्चा किया उसका उल्लेख आरटीआई के तहत अरशद रब ने पूछा था आरटीआई के तहत मांगी गई जानकारियों में काफी चौंकाने वाली जानकारियां नगर निगम आगरा ने दी हैं .

आरटीआई कार्यकर्ता अरशद रब ने चार बिंदुओं पर जानकारी मांगी थी जिनमें से चारों बिंदुओं पर जो जानकारियां दी गई है नगर निगम द्वारा वो काफी चौंकाने वाली हैं पहली जानकारी अरशद रब ने जो मांगी थी उसमें पूछा गया था की जी 20 के तहत खेरिया मोड़ हवाई अड्डे से लेकर आगरा तक जितने भी गमले लगे हैं वह किराए के हैं या नगर निगम आगरा ने खुद खरीदे थे जवाब में नगर निगम आगरा ने कहा है कि वह सारे गमले नगर निगम आगरा ने खरीदे और उसका विवरण भी उन्होंने दिया जवाब में यह भी बताया गया है कि नगर निगम आगरा ने 800 गमले खरीदें इसके साथ ही बिंदु संख्या दो में पूछा गया कि जी 20 के तहत मंडलआयुक्त कार्यालय के सामने जो पार्क बना है उसमें कितना खर्चा हुआ आरटीआई कार्यकर्ता पार्क की खूबसूरती से काफी प्रसन्न थे वो जानना चाहते थे की पार्क के सौंद्रीयकरण में कितना खर्चा आया जवाब में आगरा नगर निगम ने पूरे खर्चे का ब्योरा दिया है जिसमें बताया गया है की करीब 5738200 रुपए खर्च हुए हैं इसके साथ ही खेरिया मोड़ से लेकर आई लव आगरा सेल्फी प्वाइंट तक जितना भी खर्चा हुआ है उसका पूरा विवरण नगर निगम आगरा ने दिया है।

आरटीआई में जानकारी के अनुसार करीब 9 करोड़ रुपए का खर्चा आगरा नगर निगम ने दर्शाया है रोड पर लाइट लगाने का कार्य हो या गमले लगाने का हो या रोडो पर पुताई का हो सभी खर्चों को मिलाकर करीब 9 करोड़ रुपए आगरा नगर निगम ने अपने खर्चे में दिखाएं है जो आरटीआई के जवाब में आगरा नगर निगम ने दिया है इसके साथ ही किन किन ठेकेदारों को इसका ठेका दिया गया इसका भी विवरण नगर निगम ने आरटीआई के जवाब में दिया है सभी रूटों पर वॉल पेंटिंग का कार्य का ठेका डीके कंस्ट्रक्शन को दिया गया था लगभग हर कार्य का ठेका अलग-अलग ठेकेदारों को दिया गया है लगभग 16 ठेकेदारों को जी-20 के तहत होने वाले कार्यों का ठेका दिया गया ।

शहर से जुड़ी जानकारियां एकत्र करने का शौक आरटीआई कार्यकर्ता अरशद रब को है वह इससे पहले भी शहर से जुड़ी काफी जानकारियां नगर निगम व अन्य विभागों से ले चुके हैं । वह जानना चाहते थे कि आगरा में जी-20 के द्वारा हुए कार्यक्रमों में जो गमले लगाए गए थे वह गमले किराए पर लिए गए थे या खरीदे गए थे इसी उत्सुकता के कारण आरटीआई एक्टिविस्ट अरशद रब ने आरटीआई डाली इसका जवाब उन्हें नगर निगम ने दिया नगर निगम के जवाब से वह संतुष्ट हैं उन्हें लगा था कि शायद गमले जो भी माल रोड, फतेहाबाद रोड, आगरा पॉइंट पर लगे हैं वह नगर निगम ने किराए पर लिए हैं पर उन्हें पता चला कि नगर निगम ने सारे गमले खरीदे हैं तो यह जानकर उन्हें आश्चर्य भी हुआ उनका कहना है कि जहां-जहां नगर निगम द्वारा सौंदर्यीकरण किया गया है वहां वहां सभी लोगों का दायित्व बनता है कि वह सौंदर्य करण को बनाए रखें आरटीआई एक्टिविस्ट अरशद रब का यह भी कहना है की विभागों को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए सौंदर्य करण को बरकरार रखना है समय-समय पर गमलों पर पानी डालते रहना है इसके साथ ही जहां-जहां दीवारों पर पेंट हुआ है उन दीवारों पर रखरखाव किया जाए समय-समय पर खेरिया मोड़ से आई लव आगरा प्वाइंट पर सांस्कृतिक कार्यक्रम करवाए जाए जिससे लोगों में जागरूकता बनी रहे।

शहर को साफ सुथरा रखने के लिए सभी विभागों को एक साथ रणनीति बनाकर साफ सुथरा रखना चाहिए व सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर खेरिया मोड़ से आई लव आगरा सेल्फी प्वाइंट तक हुए खर्चे को ध्यान में रखते हुए सामाजिक कार्यक्रमों को इन्हीं एरिया पर करवाना चाहिए आई लव आगरा पॉइंट पर सामाजिक कार्य और सांस्कृतिक कार्य होने चाहिए जिससे लोगों में एक जागरूकता आए । इसके साथ ही फतेहाबाद रोड के साथ-साथ शहर के और भी अन्य मार्गो पर भी नगर निगम द्वारा समय-समय पर सौंदर्यीकरण कराया जाए जिससे माल रोड फतेहाबाद रोड के साथ-साथ शहर में और भी जगहों पर इसी तरह का सौंदर्यकरण देखने को मिले।