Agra News: ताजमहल के पास तेज़ रफ़्तार कार का तांडव, तोड़ दिए एक दर्जन स्टोन पिलर लाइट और गमले

Crime

आगरा। ताजमहल के सामने शिल्पग्राम के पास तेज रफ्तार कार बेकाबू हो गई। मचाया। कार ने सड़क पर लगे पोल तोड़ दिए। आगे जाकर कार पलट गई। कार में युवक-युवत सवार थे। हादसे के बाद लोगों की भीड़ लग गई। दोनों के चोटें आई हैं। बताया गया है कि युवक-युवती नशे में थे।

ताजमहल की शिल्पग्राम पार्किंग के पास तड़के सुबह सफेद रंग की एक कार तेज रफ्तार में जा रही थी। कार में एक युवक और युवती थे। लोगों ने बताया कि कार चला रहा युवक का कार पर नियंत्रण नहीं था। वो कार को इधर-उधर लहरा रहा था। पार्किंग के पास सड़क किनारे लगे पिलर से कार जा टकराई।

कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि करीब 10 से ज्यादा पोल तोड़ते हुए कार आगे बढ़ गई। इसके बाद कार पलट गई। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग आ गए। लोगों ने देखा तो कार में युवक-युवती थे। दोनों को लोगों ने बाहर निकाला। दोनों के मुंह से शराब की दुर्गंध आ रही थी। दोनों सही से बोल भी नहीं पा रहे थे। हादसे में दोनों को चोटें आई हैं। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। युवक और युवती उस समय वहां से चले गए।

प्रभारी निरीक्षक ताजगंज बहादुर सिंह ने बताया कि कार मालिक के बारे में पता किया जा रहा है।