आगरा: पुरानी रंजिश को लेकर व्यक्ति को गोली मारने के मामले में मुकदमा दर्ज, घायल का इलाज जारी

Crime

आगरा जनपद के थाना बाह क्षेत्र के अंतर्गत गांव कल्याणपुर भरतार में बीते कई वर्षों से चली आ रही रंजिश के मामले को लेकर सोमवार को राज रूप सिंह एवं नवल सिंह पक्ष में रूद्रमाल के घर पर कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि नवल सिंह ने रंजिश को लेकर राज रूप सिंह को गोली मार दी। और घटना के बाद नवल सिंह, रूद्र माल, शिवप्रताप, मौके से फरार हो गये।

गोली लगने से राज रूप गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों की मदद से घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां आगरा के निजी एसआर अस्पताल में घायल व्यक्ति राजरूप का इलाज जारी बताया गया है।

वही घायल के पुत्र अभय प्रताप सिंह थाने में मुख्य आरोपी नवल सिंह और उसके साथियों तीन लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मंगलवार को मुख्य आरोपी नवल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले में दर्ज अन्य दो आरोपियों की भी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।