Agra News: आईएसबीटी पर हुआ दर्दनाक हादसा, ट्रोला ने घसीटा एक्टिवा सवार, मौत

Crime

आगरा: बाईपास रोड पर आईएसबीटी के सामने आज मंगलवार की सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रोला ने एक्टिवा सवार को अपनी चपेट में ले लिया। पहिया के नीचे फंसकर एक्टिवा सवार काफी दूर तक घिसटा। पहियों के बीचों-बीच फंसने से शव क्षत-विक्षत हो गया।

चालक बीच सड़क पर ट्रोला छोड़कर फरार हो गया। हादसे के बाद जाम लग गया। आगरा-दिल्ली हाईवे पर आईएसबीटी फ्लाई ओवर खत्म होते ही ट्रोला ने एक्टिवा सवार युवक को अपनी चपेट में लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना सुबह करीब 10 बजे की है। सिकंदरा की ओर जा रहा एक्टिवा चालक ट्रोला के पिछले पहियों की चपेट में आ गया। काफी दूर तक एक्टिवा और युवक घिसटते गए। लोगों ने शोर मचाया तो ट्रोला चालक ने आगे जाकर ट्रोला रोका और उतर कर भाग गया।

वहां मौजूद लोग और पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ने के लिए दौड़ भी लगाई, लेकिन वह भाग निकला। पहिए की चपेट में आकर शव क्षत-विक्षत हो गया। शव के पैर पहिए में फंस गए। शव को पहिए से निकालना मुश्किल हो रहा था। हादसे के बाद जाम लगा गया। मृतक की तुरंत शिनाख्त नहीं हो सकी।