आगरा: गृहमंत्री की पत्नी ने सपरिवार किया ताज का दीदार, हुनर हाट में की शिल्पियों से बात

Regional

आगरा। गृह मंत्री अमित शाह की पत्नी सोनल शाह आज शनिवार को अपने परिजनों के साथ ताज नगरी पहुंची। जहां सबसे पहले उन्होंने आगरा फोर्ट का दीदार किया। यहां के बाद शाम लगभग 4 बजे वे ताजमहल देखने पहुंची। यादगार लम्हों को उन्होंने कैमरे में कैद किया। ताजमहल की सुंदरता को उन्होंने बेमिसाल बताया। उन्होंने आगरा किला, हुनर हाट व सदर बाजार भी देखा। उनकी विजिट में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही।

सोनल शाह शनिवार दोपहर आगरा पहुंचीं। उन्होंने सबसे पहले आगरा किला का रुख किया। दोपहर 12:30 से 1:30 बजे तक उन्होंने किले में जहांगीरी महल, दीवान-ए-आम, मुसम्मन बुर्ज, अंगूरी बाग समेत अन्य स्मारक देखे। गाइड नितिन सिंह ने मुसम्मन बुर्ज में औरंगजेब द्वारा शाहजहां को बंदी बनाने व शाहजहां द्वारा वहां से ताजमहल देखने की जानकारी दी। उनकी विजिट के चलते सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। दोपहर में होटल में लंच करने के बाद तीसरे पहर 4:30 बजे के करीब वह शिल्पग्राम में चल रहीं हुनर हाट देखने पहुंचीं। यहां वह करीब 45 मिनट तक रुकीं। यहां उन्होंने शापिंग की और शिल्पियों से बात की।

बताते चलें कि अमित शाह की पत्नी सोनल शाह अपने परिवार के 8 सदस्यों के साथ आगरा आई हुई थी। आगरा के प्रमुख ऐतिहासिक स्मारकों का भ्रमण करने के बाद वह शाम लगभग 6 बजे हुनर हाट पहुंची। हुनर हाट में विभिन्न राज्यों से आए शिल्पियों की स्टॉलों का अवलोकन भी किया।

तीसरे पहर 5:30 बजे के वह ताजमहल पहुंचीं। यहां वीडियो प्लेटफार्म व सेंट्रल टैंक पर यादगार संजोने को उन्होंने फोटो खिंचवाए। यहां वह एक घंटे से अधिक समय तक रहीं। इसके बाद उन्होंने सदर बाजार का रुख किया। गाइड नितिन सिंह ने बताया कि उन्होंने स्मारक के इतिहास व स्थापत्य कला को जानने में काफी दिलचस्पी दिखाई।

वहीं दूसरी ओर बॉलीवुड के सिंगर व कव्वाल अल्ताफ राजा भी आगरा में पहुंच चुके हैं। शिल्पग्राम में आयोजित हुनर हाट में सांस्कृतिक संध्या पर अल्ताफ राजा अपनी नज्म से समां बांधेंगे। उनकी विख्यात नज़्म ‘तुम तो ठहरे परदेसी’ गाने से अन्य मशहूर नजरों का पिटारा खुलेगा जिस पर वहां घूमने आए ताज नगरी वासी झूमने पर मजबूर होंगे।

-एजेंसी