खेती करने का तरीका बदल किन्नू और मुसम्मी का बाग लगा कर लाखों रुपए सालाना कमा रहा आगरा का किसान

Business

आगरा जनपद के ब्लॉक पिनाहट क्षेत्र के अंतर्गत गांव विजय घड़ी में किसान ने गांव में ही अपनी खेती में किन्नू और मुसम्मी का बाग लगाकर अपनी खेती करने का तरीका ही बदल दिया है ।जिससे फलों के पेड़ से लाखों सालाना कमा रहे हैं। जो अन्य किसानों को भी खेती को करने की जानकारी दे रहे हैं।

आपको बता दें दुनिया के बदलते दौर में लोग नित रोज नए-नए आयाम स्थापित कर रहे हैं और अपनी आय को बढ़ाने के लिए व्यापार बिजनेस का तरीका भी लगातार बदल रहे हैं। जिससे आने वाले दिनों में लोगों को कम लागत में मुनाफा ज्यादा हो तो वही किसान भी अपनी खेती में नई तकनीकी और नई सोच के साथ खेती करने का तरीका बदल दिया है जिससे उन्हें अच्छी खेती से कमाई हो रही है।

ऐसा ही मामला पिनाहट ब्लॉक क्षेत्र के गांव विजय गढ़ी निवासी किसान दिनेश परिहार ने अपनी खेती से लाखों रुपए की कमाई कर लोगों को चौकाने पर मजबूर कर दिया है। किसान दिनेश ने बीते 5 साल पहले अपनी 45 बीघा खेती में 2 लाख खर्च कर किन्नू और मुसम्मी के पौधे लगाकर बाग लगाया। जिसमें वह पौधों के बीच आलू और गेहूं की खेती भी करते रहे। मगर किन्नू और मुसम्मी के पेड़ अब खेती में बड़े हो गए हैं। कम लागत में लगे फल के पेड़ अब उन्हें लाखों रुपए की कमाई का जरिया बन गए। पेड़ पर फल लाने पर अब व्यापारी पहुंच रहे हैं।

किन्नू और मुसम्मी के फलों की फसल को बेचकर किसान करीब 10 से 12 लाख रुपए सालाना तक मुनाफा कमा रहा है। खेती में ही लाखों रुपए की फसल पैदा कर के सामने क्षेत्रीय किसानों को चौंकाने पर मजबूर कर दिया है। किसान दिनेश ने अपनी खेती करने का तरीका बदला तो वही खेती अब लाखों रुपए का मुनाफा दे रही है।

दिनेश का कहना है कि वह तो लाखों कमा ही रहे हैं साथ ही उन्होंने अपने गांव और क्षेत्र के लोगों को भी मुसम्मी और किन्नू की खेती करने एवं बाग लगाने के लिए जागरुक कर प्रेरित कर रहे हैं। इस वर्ष किसान ने करीब 10 लाख रुपए की किन्नू और मुसम्मी की फल बेचकर मुनाफा कमाया।

किस तरीके की खेती

ब्लॉक पिनाहट क्षेत्र के गांव विजय गढ़ी निवासी किसान दिनेश परिहार के मुताबिक खेती में 10 फीट की दूरी पर मुसम्मी और किन्नू के प्रत्येक पौधे को लगाया गया। अब वह फलाने के साथ अपना आकार भी बढ़ा रहे हैं। शुरुआत में किन्नू और मुसम्मी का पौधा लगाने के दौरान उन्हें काफी रखवाली और रखरखाव के लिए मेहनत करनी पड़ी जिसके लिए एक जगह लगे ट्यूबवेल की पाइप लाइन खेत में लगे प्रत्येक पौधे तक पहुंचाई गई।

जहां पाइपलाइन द्वारा दवा, खाद, और पानी को बाघ के पौधों तक पहुंचाया गया। पौधों के बीच में लगातार खेती भी होती रही। वही पौधों का आकार बढ़ा हुआ और फल भी आने लगे हैं। जिससे वह अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं। उनका कहना है कम लागत में उन्होंने पौधे लगाए थे आज वही पौधे उन्हें लाखों रुपए का फायदा दे रहे उन्होंने अन्य किसानों को बाग लगा कर मुनाफा कमाए जाने की बात कही है।

रिपोर्टर: नीरज परिहार तहसील बाह आगरा