यूपी पुलिस सिपाही भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित: 32,679 पदों पर सीधी भर्ती का रिजल्ट जारी, यंहा देखें मेरिट लिस्ट

Career/Jobs

लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने राज्य में युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी जारी करते हुए ‘आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025’ का अंतिम चयन परिणाम (Final Result) आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया है। इस बड़ी भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 32,679 रिक्त पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का अंतिम चयन किया गया है। परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी अब उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम और मेरिट सूची आसानी से देख व डाउनलोड कर सकते हैं।

​आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध है सीधी चयन सूची

​उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने 14 अक्टूबर 2026 को इस संबंध में औपचारिक सूचना और अंतिम परिणाम अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया। सफल व चयनित अभ्यर्थियों की पूरी सूची और श्रेणीवार कट-ऑफ बोर्ड के आधिकारिक पोर्टल uppbpb.gov.in पर उपलब्ध करा दी गई है।

अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अपने परिणाम, प्राप्तांक और आगे की आवश्यक प्रशासनिक प्रक्रियाओं (जैसे चिकित्सीय परीक्षण और पुलिस सत्यापन) से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देशों के लिए आधिकारिक पोर्टल पर जारी निर्देशों का नियमित रूप से अवलोकन करें।

​कड़ी चयन प्रक्रिया के बाद तैयार हुई अंतिम मेरिट लिस्ट

​उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही बनने के लिए राज्य और देश भर से लाखों अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इस ऐतिहासिक और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया को पूरा करने के लिए कई चरण आयोजित किए गए थे, जिनमें बहुविकल्पीय लिखित परीक्षा, अभिलेखों की गहन जांच (डीवी), शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी/दौड़) शामिल थीं।

​इन सभी कठिन चरणों को सफलता पूर्वक पार करने वाले अभ्यर्थियों के लिखित परीक्षा में प्राप्त सामान्यीकृत अंकों (Normalized Marks), उनकी योग्यता/मेरिट और आवेदन पत्र भरते समय दी गई पदों की प्राथमिक वरीयता के आधार पर ही यह अंतिम चयन सूची तैयार की गई है। इस परिणाम के जारी होने के बाद सफल अभ्यर्थियों और उनके परिवारों में खुशी की लहर दौड़ गई है।