0%
Skip to content
Friday, October 16, 2026
  • Editor@up18news.com
  • Contact Us
  • Advertise with us
  • Donation
  • Log In
Up18 News

Up18 News

उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, HINDI NEWS, NEWS IN HINDI

  • Exclusive
    • Cover Story
    • अन्तर्द्वन्द
  • INTERNATIONAL
  • National
  • Regional
    • WORLD
    • Crime
    • स्थानीय समाचार
    • विविध
  • Politics
  • Business
    • Business News
  • SPORTS
  • Entertainment
    • Multifarious
    • art/culture
    • Film/music/tv
  • Health
    • Life Style
  • Career/Jobs
    • Education
    • Technology
site mode button

दीपावली से पहले रेल कर्मचारियों को बड़ा तोहफा: मोदी कैबिनेट ने 11.40 लाख कर्मचारियों के लिए 78 दिन के बोनस को दी मंजूरी

National
October 15, 2026October 15, 2026Sheetal Singh maya

नई दिल्ली: दीपावली और आगामी त्योहारी सीजन से ठीक पहले केंद्र सरकार ने देश के लाखों रेल कर्मचारियों और दिव्यांगजनों को बड़ी राहत और सौगात दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित केंद्रीय मंत्रिमंडल (कैबिनेट) की महत्वपूर्ण बैठक में जनहित से जुड़े तीन बड़े फैसलों पर मुहर लगाई गई। कैबिनेट ने भारतीय रेलवे के करीब 11.40 लाख पात्र अराजपत्रित (Non-Gazetted) कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के ‘प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस’ (PLB) को हरी झंडी दे दी है। इसके अलावा दिव्यांग पेंशन योजना के नियमों को बेहद व्यावहारिक बनाते हुए दिव्यांगता की न्यूनतम सीमा में भारी छूट दी गई है।

रेलवे कर्मचारियों की मेहनत का मिला प्रतिफल: अश्विनी वैष्णव

कैबिनेट फैसलों की जानकारी देते हुए रेल एवं केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने संवाददाताओं को बताया कि इस बार रेलवे के करीब 11 लाख 40 हजार योग्य कर्मचारियों को 78 दिनों का बोनस दिया जाएगा, जिससे सरकारी खजाने पर करीब ₹2,009 करोड़ का वित्तीय भार आएगा।

​रेल मंत्री ने कर्मचारियों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि रेलकर्मी दिन-रात निष्ठापूर्वक अपनी ड्यूटी निभाते हैं। जब पूरा देश अपने परिजनों के साथ त्योहार की खुशियां मना रहा होता है, तब भी हमारे लोको पायलट, स्टेशन मास्टर, ट्रैकमैन और वर्कशॉप कर्मचारी पटरियों और इंजनों की देखभाल में तैनात रहते हैं। उनकी इसी अनवरत मेहनत और समर्पण को नमन करते हुए सरकार ने बोनस का यह बड़ा फैसला लिया है।

​दिव्यांग पेंशन योजना के नियमों में ऐतिहासिक संशोधन

​मंत्रिमंडल ने सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करते हुए दिव्यांग पेंशन योजना के मानदंडों में आमूलचूल बदलाव किए हैं। नए नियमों के तहत पेंशन की पात्रता के लिए न्यूनतम दिव्यांगता (Disability) की सीमा को 80 प्रतिशत से घटाकर 40 प्रतिशत कर दिया गया है। इसके अलावा, पेंशन के लिए आयु सीमा की शर्त को खत्म करते हुए इसे जन्म से ही लागू करने का निर्णय लिया गया है।

संशोधित व्यवस्था के तहत 0 से 79 वर्ष की आयु वर्ग के लाभार्थियों को ₹375 प्रतिमाह और 80 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ लाभार्थियों को ₹625 प्रतिमाह की सहायता राशि मिलेगी। सरकार ने स्पष्ट किया है कि इन नए दिशानिर्देशों, पात्रता शर्तों और कुल लाभार्थियों के अंतिम आंकड़ों का पूरा खाका अगले तीन महीनों के भीतर जारी कर दिया जाएगा।

राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम अब ‘प्रधानमंत्री सामाजिक सहायता योजना’

इसके अतिरिक्त, केंद्र सरकार ने ‘राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम’ (NSAP) को वित्तीय वर्ष 2026-27 से 2030-31 तक (आगामी 5 वर्षों के लिए) जारी रखने की स्वीकृति दे दी है। इस योजना के निर्बाध संचालन के लिए ₹53,428 करोड़ का विशाल बजट मंजूर किया गया है, जिससे देश के सभी 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लगभग 3.20 करोड़ निर्धन और असहाय लोगों को सीधे वित्तीय संबल मिलेगा।

​सरकार ने इस पूरी योजना का पुनर्गठन करते हुए इसका नाम बदलकर ‘प्रधानमंत्री सामाजिक सहायता योजना’ कर दिया है। इसके तहत संचालित विभिन्न पेंशन योजनाओं के नामों में भी बदलाव किया गया है

बुजुर्गों के लिए पेंशन: ‘प्रधानमंत्री वृद्धावस्था पेंशन योजना’

विधवाओं के लिए पेंशन: ‘प्रधानमंत्री विधवा पेंशन योजना’

दिव्यांगों के लिए पेंशन: ‘प्रधानमंत्री दिव्यांगजन पेंशन योजना’

पारिवारिक लाभ: ‘प्रधानमंत्री परिवार लाभ योजना’

कैबिनेट के इन दूरगामी फैसलों से जहां एक ओर रेल कर्मचारियों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है, वहीं दूसरी ओर देश के करोड़ों वंचितों, वृद्धों और दिव्यांगजनों को बड़ा सामाजिक सुरक्षा कवच हासिल हुआ है।

Tagged 78 days PLB Railway employeesDivyang Pension Scheme rules change 40 percentModi Cabinet Decisions Diwali 2026National Social Assistance Programme NSAP extensionPM Divyangjan Pension Yojana 2026​Railway Bonus 2026 Ashwini Vaishnaw

Post navigation

CJP नेता आशुतोष रांका और सौरव दास पांच दिन की न्यायिक हिरासत में, भेजे गए तिहाड़, दिपके ने कहा – ऐसा अंग्रेजों के राज में होता था
2027 चुनाव से ठीक पहले समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका: बागी विधायक अभय सिंह, राकेश प्रताप सिंह और विनोद चतुर्वेदी भाजपा में शामिल

Related Posts

बंगाल के रण में गरजे CM योगी: “यूपी में सब चंगा है, अब बंगाल में दंगाइयों का उपचार करेगी भाजपा”

April 12, 2026April 12, 2026Sheetal Singh maya

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुजरात के अहमदाबाद में किया अपना मतदान

May 7, 2024May 7, 2024Sheetal Singh maya

क्रिसमस पर प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लोगों को बधाइयां दीं

December 25, 2022December 25, 2022Sheetal Singh maya
  • Latest News
  • Comments

श्री रामलीला महोत्सव 2026: हनुमान जी के पराक्रम से धू-धू कर जली स्वर्ण लंका, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा रामलीला मैदान

October 15, 2026October 15, 2026Sheetal Singh maya

आगरा में दशहरा शोभायात्रा से पहले घमासान: समिति गठन को लेकर भाजपा और सपा समर्थित गुट आमने-सामने, डीसीपी कार्यालय पहुंचा विवाद

October 15, 2026October 15, 2026Sheetal Singh maya

आगरा में साइबर ठगी के दो बड़े मामले: डिजिटल लॉक तोड़ने के बाद खाते से निकाले रुपये, तो एपीके लिंक से 9.80 लाख की चपत

October 15, 2026October 15, 2026Sheetal Singh maya

आगरा नगर निगम में कथित 100-200 करोड़ के ई-टेंडर घोटाले का मामला गर्माया: बसपा पार्षदों ने शासन स्तर से उच्चस्तरीय एसआईटी जांच की मांग उठाई

October 15, 2026October 15, 2026Sheetal Singh maya

आगरा में सीएम योगी का तीन घंटे का दौरा कल: छत्रपति शिवाजी महाराज म्यूजियम के निरीक्षण के साथ करेंगे चुनावी जनसभा को संबोधित

October 15, 2026October 15, 2026Sheetal Singh maya

Cover Story

₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?: कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के इलाज में दवाओं के दाम और अस्पतालों की पारदर्शिता पर उठे गंभीर सवाल

October 5, 2026October 5, 2026Sheetal Singh maya

कैंसर का नाम सुनते ही किसी परिवार के सामने केवल बीमारी की चिंता नहीं आती, बल्कि इलाज के खर्च का भय भी खड़ा हो जाता है। जांच, ऑपरेशन, कीमोथेरेपी, रेडियोथेरेपी और जीवनरक्षक दवाओं का खर्च पहले ही सामान्य परिवार की आर्थिक क्षमता को चुनौती देता है। ऐसे में यदि किसी आवश्यक दवा की कीमत उसके […]

जानिए क्या है UCC और संविधान का अनुच्छेद 44?: विवाह, तलाक और उत्तराधिकार जैसे मामलों से जुड़ा है देश में एक समान कानून का यह प्रावधान

September 16, 2026September 16, 2026Sheetal Singh maya

​उत्तर प्रदेश। देश के साथ-साथ उत्तर प्रदेश की सियासत में एक बार फिर ‘समान नागरिक संहिता’ यानी Uniform Civil Code (UCC) का मुद्दा चर्चा के केंद्र में आ गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा यह कहे जाने के बाद कि वर्ष 2029 से पहले देश के एनडीए-शासित राज्यों में यूसीसी लागू किया जाएगा, […]

जौहर की स्मृति और शब्दों की मर्यादा: इतिहास, नारी-अस्मिता और सार्वजनिक विमर्श में संवेदना की जरूरत

September 2, 2026September 2, 2026Sheetal Singh maya

क्या Phone आपको आपसे बेहतर जानता है? गुरुमां योगिता खत्री ने बताई Digital Habits की सच्चाई

August 13, 2026August 13, 2026Sheetal Singh maya

गुमनाम हो रहे स्वतंत्रता संग्राम के वीर: आगरा के पहले शहीद परशुराम और अन्य सेनानियों के त्याग की अनकही दास्तान

August 9, 2026August 9, 2026Sheetal Singh maya

सांस्कृतिक परंपराओं को निभाते हुए उज्ज्वल भविष्य की तलाश करता भारत का युवा

August 7, 2026August 7, 2026Sheetal Singh maya

City/state

RGIPT and Bureau of Indian Standards Sign MoU to Advance Research, Standardization and Quality Infrastructure

October 15, 2026October 15, 2026Sheetal Singh maya

Partnership to promote collaborative R&D, conformity assessment, technical capacity building and academic engagement Amethi (Uttar Pradesh) [India], October 15: The Rajiv Gandhi Institute of Petroleum Technology (RGIPT), an Institution of National Importance under the Ministry of Petroleum and Natural Gas, Government of India, signed a Memorandum of Understanding (MoU) with the Bureau of Indian Standards […]

Eluri Sreedhar

Dr. Eluri Sreedhar Nominated as Chairman of Para Sports Association of Gujarat in the Presence of Shri Satyanarayan (Chairperson, PCI) & Shri Rahul Swami (CEO, PCI)

October 15, 2026October 15, 2026Sheetal Singh maya

Appointment announced at the Paralympic Committee of India Head Office in the presence of PCI leadership New Delhi [India], October 15: In a significant development aimed at strengthening the para-sports movement in Gujarat, Dr. Eluri Sreedhar has been nominated as the Chairman of the Para Sports Association of Gujarat. The nomination marks an important step […]

Indian-Australian author Siya Jain launches second book at UK Parliament, receives Certificate of Excellence

October 14, 2026October 14, 2026Sheetal Singh maya

Gujarat High Court’s Strong Observations on Helmet Rule Enforcement Must Translate into Action on Roads: Two Wheeler Helmet Manufacturers Association

October 12, 2026October 12, 2026Sheetal Singh maya

Kandla Forum 2026 Unites Global Hydrogen and Maritime Leaders to Drive Green Projects

October 9, 2026October 9, 2026Sheetal Singh maya

Under the Guidance of High Commissioner Shri P. Kumaran, Hindi Continues to Expand Across the United Kingdom

October 6, 2026October 6, 2026Sheetal Singh maya

ABOUT UP18 NEWS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Digital Editors Member

USE FULL LINK

  • Donation
  • Advertise with us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance

DOWNLOAD APP

FALLOW US AT

Subscribe to via Email

Enter your email address to subscribe to up18News and receive notifications of new posts by email.

| Theme: News Portal by Mystery Themes.
  • Editor@up18news.com
  • Contact Us
  • Advertise with us
  • Donation
  • Log In