आगरा। सैफायर लायंस क्लब आगरा प्रयास की ओर से पुष्पांजलि हॉस्पिटल के सहयोग से कंपोजिट स्कूल, मालवीय कुंज, तोता का तालाब में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विद्यार्थियों की आंखों की जांच कर उनकी दृष्टि संबंधी समस्याओं का पता लगाने और जरूरतमंद बच्चों को उचित सहायता उपलब्ध कराने की पहल की गई।
क्लब की ओर से 24 जरूरतमंद विद्यार्थियों के चश्मे बनवाए जाएंगे, ताकि आंखों की कमजोरी के कारण उनकी पढ़ाई प्रभावित न हो। समय पर दृष्टि संबंधी समस्याओं की पहचान और चश्मे उपलब्ध होने से बच्चों को पढ़ने-लिखने में सुविधा मिलेगी तथा वे अपनी शिक्षा पर बेहतर ढंग से ध्यान केंद्रित कर सकेंगे।
क्लब सदस्यों ने इस सेवा कार्य में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। उन्होंने बच्चों के स्वास्थ्य और शिक्षा को बेहतर बनाने की दिशा में ऐसे प्रयासों को महत्वपूर्ण बताते हुए जरूरतमंद विद्यार्थियों की सहायता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
इस अवसर पर क्लब के सदस्य अशु मित्तल, शीनू कोहली, गीतिका अग्रवाल, रुचि बागला, रुपाली अग्रवाल, अनिल मगन रचना अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
