Agra News: चेकिंग के दौरान हुआ हादसा, पुलिस से घबराकर भाग रहा बाइक सवार हुआ घायल, परिजनों ने काटा हंगामा

Crime

आगरा: मलपुरा थाना क्षेत्र की सिरोली मोड़ पर पुलिस चेकिंग के दौरान बड़ा हादसा हो गया। एक बाइक अनियंत्रित हुई और हादसे का शिकार हो गयी। बाइक पर चार लोग थे जिमसें से एक के गंभीर चोट आई तो वहीँ तीन युवकों का पता नहीं लग सका। गंभीर रूप से घायल हुए युवक को अस्पताल ले जाया गया। इस हादसे के बाद लोगों ने पुलिस के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप था कि बाइक पर चार लोग थे, पुलिस ने उसका चालान किया लेकिन चालान के बाद पुलिस ने उसके पीछे बाइक दौड़ा दी जिससे बाइक अनियंत्रित हुई और हादसा हो गया।

मामला बीती रात का है। दीपावली पर्व के दौरान पुलिस सिरोली मोड़ पर चेकिंग हो रही थी। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि पुलिस ने एक बाइक को रोका। उस बाइक पर चार लोग सवार थे। पुलिस ने बाइक का चालान किया। चालान होने के बाद बाइक सवार ने गाड़ी स्टार्ट की और वहां से जाने लगा। इतने में ही पुलिसकर्मी ने उसके पीछे गाड़ी दौड़ा दी। पुलिस को देखकर बाइक सवार घबरा गए और बाइक सवार युवकों का एक्सीडेंट हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इस हादसे से पुलिस घबरा गई और आनन फानन में घायल को इलाज के लिए अस्पताल ले गयी। लोगों का कहना था कि जब परिजनों को इसकी सूचना हुई तो वे अस्पताल पहुँचे लेकिन उन्हें मिलने नहीं दिया। यह घटना पुलिस की लापरवाही से हुई है इसके लिए थाना पुलिस जिम्मेदार है।