किसी बड़े स्टार किड से कम नहीं है आराध्या बच्‍चन का स्‍टारडम, वीडियो वायरल

Entertainment

आराध्या जैसे-जैसे बड़ी होती जा रही हैं, वैसे-वैसे और सुंदर होती जा रही हैं। इसका उदाहरण उनका हालिया वायरल हो रहा वीडियो है, जिसमें आराध्या बला की खूबसूरत लग रही हैं। उनकी मासूमियत ने एक बार फिर लोगों का दिल जीत लिया है।

म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट पकड़े दिखीं आराध्या

16 नवंबर 2011 को जन्मीं आराध्या 11 साल की हैं। वह मुंबई के फेमस धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ती हैं। इस स्कूल में कई सिलेब्रिटीज के बच्चे पढ़ते हैं। वायरल हुए वीडियो में देखा जा सकता है कि अराध्या ने म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट पकड़ा है। वह स्कूल के कल्चरल इवेंट के लिए तैयारी कर रही हैं। वीडियो में आराध्या को उनके फ्रेंड्स के साथ देखा जा सकता है।

फैंस ने लुटाया आराध्या पर प्यार

इस वीडियो को एक फैन पेज ने शेयर किया है। ग्रोइंग गर्ल आराध्या को देखने के बाद फैंस खुद को उनकी मासूयमियत की तारीफ करने से रोक नहीं पाए। हालांकि, कुछ हमेशा की ट्रोल करने से भी पीछे नहीं हटे। एक यूजर ने लिखा, ”वो खूबसूरती से बढ़ी हो रही है।” एक अन्य ने कमेंट किया, ”ये इतनी क्यूट है, इसकी बड़ी आंखें और मासूम जैसी स्माइल है। भगवान इस पर अपनी कृपा बनाए रखे।”

कई बार हो चुकी हैं ट्रोल

अराध्या बच्चन को कई मौकों पर ट्रोल तक किया गया है। कभी उनकी वॉकिंग स्टाइल को लेकर, तो कभी हेयरस्टाइल को लेकर। बेटी की ट्रोलिंग पर एक बार अभिषेक बच्चन ने कहा था कि वह उन्हें ट्रोल करना बर्दाश्त कर सकते हैं क्योंकि वो पब्लिक फिगर हैं लेकिन आराध्या को कोई ट्रोल करे, ये उन्हें बर्दाश्त नहीं।

Compiled: up18 News