NCERT की सिलेबस संबंधी समिति के पैनल में इंफोसिस फाउंडर नारायण मूर्ति की पत्नी सुधा मूर्ति का नाम शामिल

Business

NCERT ने बच्चों का सिलेबस बनाने और संसोधन करने के लिए 19 सदस्यीय राष्ट्रीय पाठ्यक्रम और शिक्षण शिक्षण सामग्री समिति (NCTC) गठित की है। इस समिति का अध्यक्ष राष्ट्रीय शैक्षिक योजना और प्रशासन संस्थान के चांसलर महेश चंद्र पंत को बनाया गया है। यह समिति देश में स्कूली शिक्षा के लिए सिलेबस और पाठ्यपुस्तक डेवलपर्स के लिए रोडमैप तैयार करेगी। गौरतलब है कि सरकार साल 2024-25 शैक्षणिक सत्र से नई सिलेबस और किताबें लाने के बारे में सोच रही है। ये जिम्मेदारी सरकार ने अब इस समिति को सौंप दी है। कक्षा 3 से 12 तक के लिए स्कूली सिलेबस, पाठ्यपुस्तकें और शिक्षण सामग्री को डेवलप करने ये समिति करेगी।
कौन हैं सुधा मूर्ति
सुधा मूर्ति इंफोसिस के फाउंडर नारायण मूर्ति की पत्नी हैं। टाटा की पहली महिला इंजीनियर सुधा मूर्ति जानी-मानी लेखिका और समाजसेवी हैं। उन्होंने कई किताबें लिखी हैं।
धीरे से बकुला गिरता है, कैसे मैंने अपनी दादी माँ को पढ़ना सिखाया और अन्य कहानियाँ, महाश्वेता, डॉलर बहू और तीन हजार टांके जैसी कई चर्चित किताबें उन्होंने लिखी है। अपनी बेबाकी के लिए वो चर्चा में रहती हैं। उनके मोटिवेशनल स्पीच लोगों को खूब पसंद आते हैं। उनके कामों को देखते हुए उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया।

Compiled: up18 News