मुंबई (अनिल बेदाग): बॉलीवुड की सबसे ग्लैमरस अभिनेत्रियों में शुमार उर्वशी रौतेला एक बार फिर अपने बेमिसाल फैशन सेंस को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में एक प्रतिष्ठित अवॉर्ड समारोह के दौरान उन्होंने अपने ‘गुलाबी जलवे’ से रेड कार्पेट पर आग लगा दी। उर्वशी का यह इंडो-वेस्टर्न लुक इतना प्रभावी था कि वहां मौजूद हर कैमरे का फोकस उन्हीं पर टिक गया।
70 लाख का शानदार आउटफिट
उर्वशी ने इस मौके पर जो आउटफिट चुना, उसकी कीमत करीब 70 लाख रुपये बताई जा रही है। यह ड्रेस पारंपरिक भारतीय शिल्प और आधुनिक डिजाइन का एक अद्भुत मेल थी। बारीक हाथ की कारीगरी, फ्लोइंग सिल्हूट और सॉफ्ट पिंक शेड ने उनके लुक को एक साथ रॉयल और ट्रेंडी बनाया। इस महंगे और एक्सपेरिमेंटल फैशन को जिस आत्मविश्वास के साथ उर्वशी ने कैरी किया, उसने उन्हें एक बार फिर भीड़ से अलग साबित कर दिया।
सादगी और श्रृंगार का परफेक्ट संगम
अपने लुक को मुकम्मल बनाने के लिए उर्वशी ने स्टेटमेंट ज्वेलरी का चुनाव किया। सलीके से स्टाइल किए गए बाल और ग्लोइंग मेकअप उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहे थे। फैशन जानकारों का मानना है कि उर्वशी का यह अवतार केवल एक ड्रेस चॉइस नहीं, बल्कि एक स्ट्रॉन्ग स्टाइल स्टेटमेंट है, जो बताता है कि वह ट्रेंड्स के पीछे नहीं भागतीं, बल्कि उन्हें खुद सेट करती हैं।
ग्लोबल फैशन आइकन का दर्जा
तेजी से बदलते वैश्विक फैशन ट्रेंड्स के बीच उर्वशी रौतेला ने यह साबित कर दिया है कि इंडो-वेस्टर्न स्टाइल आज भी टाइमलेस है। पारंपरिक भारतीय जड़ों से जुड़ी रहकर आधुनिकता को अपनाना ही उन्हें एक सच्चा ग्लोबल फैशन आइकन बनाता है। सोशल मीडिया पर भी उनके इस लुक को लेकर जबरदस्त चर्चा है और फैंस उनके इस ‘गुलाबी जादू’ के कायल हो गए हैं।


