मुंबई (अनिल बेदाग): बॉलीवुड की उभरती हुई सनसनी कशिका कपूर इन दिनों फिल्म गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। उनकी आने वाली फिल्म “कास्ट” को लेकर दर्शकों के बीच एक अलग ही लेवल का क्रेज देखने को मिल रहा है। फिल्म की रिलीज की सुगबुगाहट के बीच कशिका के नए अवतार ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। दिलचस्प बात यह है कि अभी तक उनके लुक का पूरी तरह खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन टीज़र ट्रेलर में दिखी उनकी एक छोटी सी झलक ने ही फैंस की धड़कनें बढ़ा दी हैं।
नए अवतार में दिखेंगी कशिका
फिल्म जगत और दर्शकों को इस बार कशिका से कुछ ‘आउट ऑफ द बॉक्स’ उम्मीदें हैं। अब तक अपने किरदारों से दिल जीतने वाली कशिका इस बार “कास्ट” में एक बेहद मजबूत और प्रभावशाली भूमिका में नज़र आने वाली हैं। उनके स्क्रीन प्रेज़ेंस को लेकर इंडस्ट्री के जानकारों का कहना है कि यह फिल्म उनके करियर के लिए ‘गेम चेंजर’ साबित हो सकती है। कशिका की एक्टिंग और काम के प्रति उनकी लगन ही वजह है कि टीज़र आने से पहले ही फिल्म को लेकर माहौल गरमाया हुआ है।
फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह
सोशल मीडिया पर कशिका के बढ़ते फैनबेस ने फिल्म के प्रमोशन को एक नई ऊंचाई दी है। लोग उनकी एक झलक पाने को बेताब हैं, जो उनकी बढ़ती स्टार वैल्यू का स्पष्ट प्रमाण है। अपनी संजीदा अदाकारी के लिए मशहूर कशिका इस बार अपनी परफॉर्मेंस से अभिनय की नई ऊंचाइयां छूने को तैयार हैं। अब हर किसी की निगाहें फिल्म के टीज़र ट्रेलर के आधिकारिक लॉन्च पर टिकी हैं, जिसे कशिका के फिल्मी सफर का अब तक का सबसे दमदार अध्याय माना जा रहा है।

