खेल और ग्लैमर का संगम: Marriott Bonvoy × ICC इवेंट में काशिका कपूर और केविन पीटरसन की खास मुलाकात

Entertainment

मुंबई (अनिल बेदाग)। खेल और मनोरंजन की दुनिया तब खास बन जाती है, जब दोनों एक ही मंच पर साथ दिखाई दें। ऐसा ही नज़ारा एक प्रतिष्ठित Marriott Bonvoy × ICC इवेंट में देखने को मिला, जहाँ अभिनेत्री और राष्ट्रीय स्तर की बास्केटबॉल खिलाड़ी काशिका कपूर ने अपनी मौजूदगी से शाम को यादगार बना दिया।

मुख्य अतिथि के रूप में पहुँची काशिका ने अपने एलिगेंट अंदाज़ से सभी का ध्यान खींचा। इवेंट का खास पल तब आया, जब उनकी मुलाक़ात इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेट सुपरस्टार केविन पीटरसन से हुई। यह मुलाक़ात खेल की विरासत और युवा ऊर्जा के खूबसूरत संगम का प्रतीक बन गई।

अभिनय के साथ खेलों में गहरी पकड़ रखने वाली काशिका का सफ़र उन्हें अलग पहचान देता है। राष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी बास्केटबॉल खिलाड़ी के रूप में वे फिटनेस, अनुशासन और आत्मविश्वास की मिसाल हैं और यही गुण इस वैश्विक खेल मंच पर साफ़ झलके।

इवेंट के दौरान काशिका ने कहा कि दिग्गज खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों के बीच रहना उनके लिए बेहद प्रेरणादायक अनुभव रहा। चाहे कैमरे के सामने हों या खेल से जुड़ी अंतरराष्ट्रीय पहलों का हिस्सा काशिका कपूर आज की यूथ आइकन के रूप में एथलेटिसिज़्म और आर्टिस्ट्री का संतुलित रूप पेश कर रही हैं।

यह आयोजन International Cricket Council के सहयोग से Marriott Bonvoy द्वारा आयोजित किया गया, जहाँ खेल, स्टाइल और स्टारडम का परफेक्ट ब्लेंड देखने को मिला।