शो 50 में निक्की तंबोली की धमाकेदार एंट्री, पहले ही दिन बनीं कप्तान; शेरनी मोड से बदला गेम का मिज़ाज

Entertainment

मुंबई (अनिल बेदाग)। कुछ एंट्रीज़ होती हैं और कुछ एंट्रीज़ इतिहास रचने आती हैं। शो 50 के बहुप्रतीक्षित टेलीकास्ट से पहले ही जिस नाम ने माहौल गर्मा दिया है, वह है निक्की तंबोली। पहले ही दिन उन्होंने साफ कर दिया कि यह सफ़र सिर्फ़ भागीदारी का नहीं, बल्कि नेतृत्व, हौसले और दबदबे का है। और जब पहले ही एपिसोड में उन्हें कप्तानी सौंपी गई, तो मानो पूरे गेम का टोन तय हो गया।

सीज़न की शुरुआत में ही कप्तान बनना कोई संयोग नहीं था। यह निक्की की मज़बूत पर्सनैलिटी, तेज़ फैसले लेने की क्षमता और नेचुरल लीडरशिप का नतीजा माना जा रहा है। बेखौफ अंदाज़ और आत्मविश्वास से भरे रवैये के साथ उन्होंने न सिर्फ़ अपनी टीम की कमान संभाली, बल्कि यह भी दिखा दिया कि वह दबाव में और निखरकर सामने आती हैं।

फैसले लेने हों या टीम को दिशा देनी हो, पहले ही दिन निक्की की मौजूदगी पूरी तरह हावी रही। बाकी कंटेस्टेंट्स के लिए यह साफ संदेश था कि अब गेम आसान नहीं रहने वाला। इससे पहले भी निक्की यह कह चुकी हैं कि वह अपनी ताकत पहचानती हैं और उसका इस्तेमाल करने से नहीं डरतीं, और कप्तानी मिलना उसी सोच की पहली जीत बन गया।

सोशल मीडिया पर भी निक्की तंबोली की कप्तानी छाई हुई है। फैंस उन्हें पहले ही “नेचुरल लीडर” बता रहे हैं। तारीफों की बाढ़ है और हर चर्चा में एक ही बात गूंज रही है कि निक्की तंबोली सिर्फ़ गेम खेलने नहीं, बल्कि शो 50 पर राज करने आई हैं।

पहला दिन, पहली कप्तानी… शेरनी मोड ऑन है। और यह तो बस शुरुआत है।