मुंबई: जब सिनेमा की ग्लैमरस दुनिया, खेल का मैदान और समाज सेवा की निस्वार्थ भावना एक मंच पर मिलती है, तो वह आयोजन एक आंदोलन बन जाता है। मुंबई में आयोजित ‘ज़ी संवाद विद रियल हीरोज़ 2026’ का चौथा संस्करण कुछ ऐसा ही अद्भुत अनुभव रहा। ज़ी मीडिया की इस अनूठी पहल के जरिए उन शख्सियतों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपने असाधारण कार्यों से समाज और राष्ट्र को नई दिशा दी है।
सितारों और नायकों का महाकुंभ
इस प्रतिष्ठित समारोह में रील और रियल दोनों ही दुनिया के दिग्गजों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद, करीना कपूर, अदा शर्मा, मोना सिंह और अहान शेट्टी जैसे सितारों के साथ-साथ योगगुरु बाबा रामदेव, निर्देशक मधुर भंडारकर, और संगीतकार मिथुन को उनके विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया गया। राजनीति और शासन के क्षेत्र से नितेश राणे और कृपाशंकर सिंह जैसे नेताओं ने भी इस संवाद का हिस्सा बनकर राष्ट्र निर्माण पर अपने विचार साझा किए।
सम्मान केवल सफलता का नहीं, संकल्प का
‘ज़ी संवाद’ सिर्फ एक पुरस्कार समारोह नहीं, बल्कि एक ऐसा मंच बनकर उभरा है जहाँ अंतरिक्ष अनुसंधान, एआई (AI), स्वास्थ्य सेवा, फिनटेक और पर्वतारोहण जैसे विविध क्षेत्रों के गुमनाम नायकों को पहचान मिलती है। विशेष रूप से क्रिकेट और पैरा-स्पोर्ट्स में देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों की प्रेरक यात्राओं को यहाँ राष्ट्रीय मंच प्रदान किया गया।
एक दूरदर्शी पहल
ज़ी मीडिया की यह पहल यह संदेश देती है कि असली नायक वही हैं जो अपनी सफलता से दूसरों के लिए उम्मीद की किरण बनते हैं। इस आयोजन ने साबित कर दिया कि जब समाज के प्रभावशाली व्यक्तित्व एक साथ आते हैं, तो सकारात्मक बदलाव की गति और भी तेज हो जाती है।
-अनिल बेदाग/up18 news

