Agra News: आगरा नगर निगम का वेस्ट मटेरियल से निर्मित ‘वेस्ट टू वंडर पार्क’ बना आकर्षण का केंद्र, G20 के मेहमान भी देखेंगे

स्थानीय समाचार

जी20 समिट में भाग लेने के लिए आगरा आने वाले विदेशी मेहमानों के स्वागत सत्कार के लिए शहर पूरी तरह से तैयार हो रहा है। उसे दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। भारतीय संस्कृति से लेकर वूमेन एंपावरमेंट की उपलब्धियों को पेंटिंग के माध्यम से दर्शाई जा रही हैं। वहीं वेस्ट चीजों का नगर निगम और स्मार्ट सिटी कैसे उपयोग करती है उसको भी दर्शाए जाने की तैयारी हो रही है। आगरा नगर निगम की ओर से मंडल आयुक्त कार्यालय के पास वेस्ट टू वंडर पार्क तैयार हो रहा है जिसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

क्या है वेस्ट टू वंडर पार्क

आपने देखा होगा कि आज घर घर से निकलने वाली वस्तुओं को उपयोग में लाये जाने लगा है। कुछ यही काम आगरा नगर निगम की ओर से भी किया गया है। आगरा नगर निगम की ओर से डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन, सफाई व अतिक्रमण अभियान के दौरान जो वेस्टेज वस्तुएं मिलती है उनको नगर निगम और स्मार्ट सिटी कैसे उपयोग में ला रहा है, उसको इस पार्क के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा। वेस्ट टू वंडर पार्क को बनाने की कवायद शुरू हो गई है।

वेस्ट मटेरियल से बने बंदर-मगरमच्छ

वेस्ट टू वंडर पार्क में आपको शेर, बंदर और मगरमच्छ दिखाई दे जाएंगे। शेर, मगरमच्छ और बंदर असली के नहीं है बल्कि इन नगर निगम ने अपनी वेस्ट वस्तुएं जैसे टायर और खराब स्ट्रीट लाइट से बनाया है। लोग इनके साथ खड़े होकर सेल्फी भी ले रहे हैं। जो लोग यहां से गुजर रहे हैं वह वेस्ट टू वंडरपार्क को जरूर देख रहे हैं। लोगों को विश्वास ही नहीं हो रहा कि वेस्ट वस्तुओं से इस तरह की चीजें भी बनाई जा सकती हैं। लोग नगर निगम और स्मार्ट सिटी की सराहना कर रहे हैं।

अतिथि करेंगे इसका भ्रमण

नगर निगम और स्मार्ट सिटी के अधिकारियों का कहना है कि शहर को सुंदर और स्वच्छ बनाने की कवायद में वेस्ट टू वंडर पार्क भी शामिल है। आगरा नगर निगम अपनी लिस्ट वस्तुओं का किस तरह से इस्तेमाल करता है यह सब इस वेस्ट वंडर पार्क में दिखाया जाएगा। जी20 के मेहमान भी इस से रूबरू होंगे। अभी इसकी तैयारी चल रही है। जब यह बनकर तैयार हो जाएगा तो इसका स्वरूप इससे भी लाख गुना अच्छा होगा।