बिहार: दो अलग-अलग हादसों में 9 लोगों की मौत और कई गंभीर घायल

Regional

मृतकों की हुई पहचान

सड़क हादसे में मरने वालों की पहचान कर ली गई। मृतकों में शुभम महतो, विपिन महतो, करी धागर, परधुमन धागर और इंद्र कुमार धागर शामिल हैं।

सासाराम की कैमूर पहाड़ी पर भीषण हादसा

दूसरी ओर बिहार में ही सासाराम के चेनारी थाना क्षेत्र स्थित कैमूर पहाड़ी स्थित गुप्ताधाम जाने के दौरान बुधवार सुबह बड़ा हादसा हुआ। पिकअप वैन पलट जाने से चार महिलाओं की मौत हो गई और सात लोगजख्मी हो गए। हादसे के बाद पूरे इलाके में चीख-पुकार मच गई, बाद में स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार गायघाट पहाड़ी पर गुप्ता धाम जाने के दौरान पिकअप वैन पलटकर नदी में गिर गई। हादसे में चार महिलाओं की मौत हो गई, जबकि एक बच्चा समेत 7 श्रद्धालु घायल हो गए, जिन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पहाड़ी से पिकअप वैन नीचे पलट गई

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पिकअप वैन पर 25 से अधिक लोग सवार थे और सभी लोग कैमूर पहाड़ी स्थित गुप्ता धाम दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान कैमूर पहाड़ी पर चढ़ते समय गायघाट के पास पहाड़ी सड़क से नीचे वैन पलट गई। इसके बाद चीख पुकार मच गई। चारों मृतक महिलाएं हैं।

वहीं घायलों को पहले तो चेनारी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जिसके बाद वहां से सभी को सासाराम के सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पिकअप वैन में सवार श्रद्धालु भोजपुर जिला से सासाराम के गुप्ता धाम दर्शन के लिए जा रहे थे।

चार मृतकों की हुई पहचान

मृतकों में बक्सर के डुमरांव की रहने वाली मीरा देवी, भोजपुर जिला के कृष्णाब्रह्म की रहने वाली 60 वर्षीय परमेश्वरा देवी, भोजपुर जिला की ही शाहपुर थाना क्षेत्र के चंद्रावती देवी और बिहिया थाना के बेलवनिया गांव की रहने वाली तेतरा देवी है।

15 लोगों को हल्की चोटें आईं

सूचना मिलने पर स्थानीय लोग तथा चेनारी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची, वन विभाग के अधिकारियों और कर्मी भी मौके पर पहुंचे तथा घायलों को पिकअप वैन के अंदर से निकाला। बाद में सभी सभी को चेनारी के सामुदायिक अस्पताल भेजा। घायलों में एक दो साल का बच्चा तथा कई महिलाएं भी है। वहीं सासाराम सदर एसडीएम आशुतोष रंजन भी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे हैं।

उन्होंने बताया कि पिकअप वैन पर 25 से अधिक लोग सवार थे। जिसमें दुर्घटना के बाद चार की मौत हो गई। वही छह या सात लोगों को गंभीर चोटें लगी है। सभी को सासाराम के सदर अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। जबकि 12 से 15 लोगों को हल्की-फुल्की छोटी आई है। उन सब का भी इलाज कराया जा रहा है।

-एजेंसी