भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह लेकर आ रहे हैं फ़िल्म बॉस, धांसू फर्स्ट लुक हुआ वायरल

Entertainment

भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह का पावर म्यूजिक इंडस्ट्री में तो खूब चल ही रहा है, लेकिन उनकी फिल्मों का भी जवाब नहीं होता। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं कि पवन सिंह जल्द ही मशहूर निर्माता प्रेम राय की फ़िल्म ‘बॉस’ में नज़र आएंगे। फ़िल्म ‘बॉस’ का फर्स्ट लुक आउट कर दिया गया है। इसमें पवन सिंह बेहद धांसू लुक में नज़र आ रहे हैं। फर्स्ट लुक देख कर साफ पता चलता है कि यह फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा देगी। इस फिल्म का टेलर 8 अक्टूबर को एंटरटेन म्यूजिक और बॉस म्यूजिक चैनल से रिलिज किया जायेगा।

वहीं, फ़िल्म को लेकर निर्माता प्रेम राय ने कहा कि पवन सिंह इंडस्ट्री के बेहतरीन अभिनेताओं में टॉप पर हैं। कलाकार भी कमाल है। लेकिन हमारी फ़िल्म में उनका किरदार भी अद्भुत होने वाला है। उन्होंने कहा कि बॉस एक एक्शन फिल्म है। इसमें पवन सिंह का जलवा खूब देखने को मिलेगा। उनकी आवाज में शानदार गाने होंगे। दिल छू लेने वाले डायलॉग्स होंगे। कुल मिलाकर फ़िल्म मनोरंजन का धमाका होने वाला है।

प्रेम राय ने बताया कि फ़िल्म की प्रस्तुति निर्माण श्रेयस फिल्म्स प्रा. लि. से हो रही है। इसके सह निर्माता विशाल सिंह हैं। निर्देशक अरविंद चौबे हैं। संगीतकार ओम झा व छोटे बाबा हैं। गीतकार स्व श्याम देहाती, विनय निर्मल, सुमित सिंह चंद्रवंशी, फणीन्द्र राव, यादव राज और जाहिद अख्तर हैं। फ़िल्म में पवन सिंह के साथ अर्सिया, चांदनी सिंह, महेश मांजरेकर, साहिल सुधाकर, अमित शुक्ला, जसविंदर सिंह जस्सी, जय सिंह, कनक पांडेय, करण पांडेय, रागिनी राय, निरंजन चौबे, अजय सूर्यवंशी, प्रगति, संजय वर्मा, अभय राय, गौरव, संजय कोर्वे समेत कई प्रमुख कलाकार हैं। पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं। डीओपी आर आर प्रिंस हैं। कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी और संजय कोर्वे हैं।

-up18 News