गोली पेट के अंदर जाकर बनने वाले गैस के बारे में आपके स्मार्टफोन पर भेज देगी जानकारी

Health

विटामिन की गोली के बराबर साइज वाली यह गोली पेट में जाकर Acidity डिटेक्ट करती है। आपको पता चल सकता है कि खाने के बाद आपके पेट में कितनी Acidity बनती है। गोली Acidity की रियल टाइम जानकारी आपके स्मार्टफोन फोन पर भेजती है।

अक्सर कहा जाता है कि दिल का रास्ता पेट से होकर जाता है। यही पेट कई बार समस्या भी बन जाता है। अगर पेट में ज्यादा गैस बनी हो तो आप काफी असहज महसूस करते हैं। स्वस्थ रहने के लिए पेट का स्वस्थ होना बहुत जरूरी है। ऐसे में एक नए तरह की गोली (पिल) काफी मददगार साबित हो सकती है। यह गोली पेट के अंदर जाकर बनने वाले गैस के बारे में आपके स्मार्टफोन पर जानकारी भेज देगी।

यह पेट में बने कार्बनडायॉक्साइड और ऑक्सिजन की जानकारी देती है। आपको पता चल सकता है कि खाने के बाद आपके पेट में कितनी गैस बनती है। पेट के स्वास्थ के लिए यह पिल गेम-चेंजर साबित हो सकती है। इस पिल की वजह से आगे चलकर पेट की गैस नापने वाले ऐप डिवेलप होने के भी दरवाजे खुल गए हैं। जानकारों का कहना है कि ये ऐप ‘iफार्ट’ नाम का हो सकता है।

ऐसे करती है काम

इस पिल को ऑस्ट्रेलिया की RMIT यूनिवर्सिटी में बनाया गया है। इसमें एक ऐसी मेम्ब्रेन होती है जिसमें गैस आसानी से जा सकती है। इसके अलावा इसमें माइक्रोकन्ट्रोलर, बैटरी, ऐंटीना और वायरलेस ट्रांसमिटर भी होता है। कुछ समय शरीर में रहने के बाद यह गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ट्रैक के जरिए बाहर आ जाता है।

कैंसर के इलाज में हो सकेगा उपयोग

पिल के ट्रायल में सामने आया कि हाई फाइबर डायट लेने वालों की बड़ी मात्रा में ऑक्सिजन गैस बनी है। इससे पहले तक यह समझा जाता था कि बड़ी आंत में ऑक्सिजन नहीं बनता है। ऐसे में आंत के कैंसर के इलाज में भी यह पिल बड़ी भूमिका निभा सकती है।

-एजेंसियां