Skip to content
Friday, April 03, 2026
  • Editor@up18news.com
  • Contact Us
  • Advertise with us
  • Donation
  • Log In
Up18 News

Up18 News

उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, HINDI NEWS, NEWS IN HINDI

  • Exclusive
    • Cover Story
    • अन्तर्द्वन्द
  • INTERNATIONAL
  • National
  • Regional
    • WORLD
    • Crime
    • स्थानीय समाचार
    • विविध
  • Politics
  • Business
    • Business News
  • SPORTS
  • Entertainment
    • Multifarious
    • art/culture
    • Film/music/tv
  • Health
    • Life Style
  • Career/Jobs
    • Education
    • Technology
site mode button

जनधन का ‘शून्य’ संकट: यूपी के 20 लाख खातों में फूटी कौड़ी नहीं, बैंकों के डूब रहे सालाना 700 करोड़

Regional
April 3, 2026April 3, 2026up18news

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में वित्तीय समावेशन के सबसे बड़े अभियान ‘जनधन योजना’ के आंकड़ों ने बैंकिंग सेक्टर की नींद उड़ा दी है। राज्य के आठ प्रमुख जिलों में करीब 20 लाख जनधन खाते ऐसे पाए गए हैं जिनमें एक भी पैसा जमा नहीं है। चौंकाने वाली बात यह है कि इन शून्य बैलेंस वाले खातों को सक्रिय रखने के लिए बैंकों को सालाना 700 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि खर्च करनी पड़ रही है। प्रशासन ने अब इन खातों को ‘मनी म्यूल’ (Money Mule) यानी संदिग्ध श्रेणी में डाल दिया है।

बैंकों द्वारा राज्य सरकार को भेजी गई रिपोर्ट में यह स्थिति सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश में कुल 10.22 करोड़ जनधन खाते हैं, जबकि पूरे देश में इनकी संख्या 57.58 करोड़ है। इस हिसाब से देश के कुल खातों में यूपी की हिस्सेदारी करीब 18 प्रतिशत है, जो सबसे ज्यादा है। इन खातों में 53 प्रतिशत खाताधारक महिलाएं हैं और कुल जमा राशि 58 हजार करोड़ रुपये से अधिक है।

पूर्वांचल और पश्चिमांचल के इन आठ जिलों में कुल 1.60 करोड़ से ज्यादा जनधन खाते हैं, जिनमें से 20 लाख खाते पूरी तरह शून्य बैलेंस वाले हैं। बाकी खातों में लगभग 7800 करोड़ रुपये जमा हैं।

एक खाते पर सालाना 3500 रुपये तक खर्च

बैंकों के अनुसार, एक जनधन खाते को सक्रिय बनाए रखने के लिए हर साल औसतन 3500 रुपये तक खर्च करना पड़ता है। इसमें आईटी सिस्टम, कर्मचारियों का वेतन और शाखाओं के रखरखाव जैसी लागत शामिल होती है। इसी वजह से इन खाली खातों को बनाए रखना बैंकों के लिए भारी पड़ रहा है।

मनी म्यूल के रूप में बढ़ी निगरानी

बैंक इन निष्क्रिय खातों को संदिग्ध श्रेणी में भी रख रहे हैं। आशंका है कि ऐसे खातों का इस्तेमाल साइबर ठगी या अवैध लेनदेन में किया जा सकता है। जब लंबे समय से खाली खाते में अचानक बड़ी रकम जमा होती है और तुरंत निकाल ली जाती है, तो इसे मनी म्यूल गतिविधि माना जाता है।

इसके अलावा, कई खातों में केवाईसी अपडेट नहीं होने की वजह से भी जोखिम बढ़ जाता है। ऐसे में फर्जी दस्तावेजों के जरिए साइबर अपराधी इन खातों का दुरुपयोग कर सकते हैं, जिसे लेकर बैंक सतर्कता बरत रहे हैं।

Tagged Banking Crisis Uttar PradeshCyber Fraud PreventionFinancial Inclusion IndiaJan Dhan Account UPMoney Mule AccountsUP Economy NewsZero Balance Accounts

Post navigation

भारत का अपना ‘कामिकाजे’: लखनऊ के युवाओं ने बनाया घातक ‘दिव्यास्त्र’, आनंद महिंद्रा भी हुए मुरीद
With Harbhajan Singh as Commissioner, Indian Pro Badminton League Sets Stage for a Sporting Revolution

Related Posts

रेलवे ने लांच की ‘को ब्रांडिंग’ पॉलिसी, अब रेलवे स्टेशन को दे सकते है अपना नाम

March 17, 2022March 17, 2022up18news

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय लखनऊ की कुलपति बनीं प्रो. मांडवी सिंह

November 17, 2022November 17, 2022up18news

यूपी में अब हाईटेक होंगे सरकारी स्कूल, स्मार्ट क्लासरूम-डिजिटल बोर्ड जैसी अत्याधुनिक सुविधाओं से छात्रों को मिलेगा लाभ

March 18, 2025March 18, 2025up18news
  • Latest News
  • Comments

आगरा में धूं-धूं कर जला आशियाना: गढ़ी हरलाल में बंद मकान में भीषण अग्निकांड, उजड़ गई पूरी गृहस्थी

April 3, 2026April 3, 2026up18news

आगरा के ‘फेफड़ों’ पर संकट: पालीवाल और संजय पार्क में बदहाली का बोलबाला, नगर निगम की चुप्पी से जनता में भारी आक्रोश

April 3, 2026April 3, 2026up18news

उत्तर भारत में भूकंप का बड़ा झटका: दिल्ली-NCR से कश्मीर तक डोली धरती, 5.9 की तीव्रता ने मचाई दहशत

April 3, 2026April 3, 2026up18news

सिस्टम की ‘बेरुखी’ और बुजुर्ग की ‘चीखें’: आगरा के पिनाहट में न्याय न मिलने पर बुजुर्ग ने खाया जहर, CM योगी के नाम छोड़ा दर्दभरा वीडियो

April 3, 2026April 3, 2026up18news

लखनऊ के सबसे रसूखदार थाने पर गिरी गाज: वसूली के खेल में पूरा स्टाफ लाइन हाजिर, CM आवास क्षेत्र में भ्रष्टाचार देख कमिश्नर का सख्त एक्शन

April 3, 2026April 3, 2026up18news

    Cover Story

    अस्पताल जाना जिम्मेदारी है, औपचारिकता नहीं; जानें मरीज की मदद करने का सही और व्यावहारिक तरीका

    March 27, 2026March 27, 2026up18news

    जब परिवार का कोई सदस्य बीमार होकर अस्पताल में भर्ती होता है, तो रिश्तेदार और जान-पहचान वाले उसे देखने जरूर जाते हैं। यह हमारी संस्कृति का हिस्सा है कि हम मुश्किल समय में एक-दूसरे के साथ खड़े रहें। लेकिन कई बार हमारी यही अच्छी भावना मरीज और उसके परिवार के लिए परेशानी भी बन जाती […]

    विरासत पर लापरवाही का साया: आगरा के 265 स्मारकों पर मंडराया संकट, हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

    March 25, 2026March 25, 2026up18news

    आगरा (बृज खंडेलवाल): दुनिया भले ही ताजमहल की धवल चमक पर फिदा हो, लेकिन इसी शहर की गलियों में इतिहास सिसक रहा है। आगरा की असली पहचान उसके गुमनाम मकबरे, टूटते दरवाजे और झाड़ियों में तब्दील होते मुगलकालीन बाग आज व्यवस्था की अनदेखी के कारण दम तोड़ रहे हैं। इस प्रशासनिक लापरवाही के खिलाफ एडवोकेट […]

    फ्यूचर इकोनॉमी: कार्बन क्रेडिट के जरिए भारत कैसे हासिल करेगा 2030 के जलवायु लक्ष्य और आर्थिक बढ़त?

    March 15, 2026March 15, 2026up18news

    आगरा की साझी विरासत पर प्रशासनिक ‘ग्रहण’: पालीवाल पार्क से आखिर क्यों गायब हुआ ऐतिहासिक होली मिलन?

    March 8, 2026March 8, 2026up18news

    ताज की छाया में ‘पर्यटन की पाठशाला’: क्या आगरा बनेगा भारत की ‘हॉस्पिटैलिटी कैपिटल’?

    March 4, 2026March 4, 2026up18news

    यूपी में सतरंगी होली: ब्रज की भक्ति और काशी की मस्ती में डूबा प्रदेश, दिखा समरसता का अद्भुत संगम

    March 4, 2026March 4, 2026up18news

    City/state

    Experts at Delhi Seminar Strongly Condemn US-Israel Strikes on Iran as Violation of UN Charter and International Law -PNn

    Experts at Delhi Seminar Strongly Condemn US-Israel Strikes on Iran as Violation of UN Charter and International Law

    April 1, 2026April 1, 2026up18news

    “Preemptive War against Iran Has No Place Under International Law”: Senior advocates, academics, diplomats and military experts decry selective enforcement of global norms, civilian casualties and erosion of diplomacy. New Delhi [India], April 1: A high-level seminar titled “War, Law, and Legitimacy: A Legal Examination of the Use of Force Against Iran” was held today […]

    Advocates, Army Officers, Professors, Diplomats and Social Activists Unite on One Platform to Call Unified Voice for Peace, Dialogue and International Law

    March 31, 2026March 31, 2026up18news

    “Preemptive War against Iran Has No Place Under International Law”: Senior advocates, academics, diplomats and military experts decry selective enforcement of global norms, civilian casualties and erosion of diplomacy. New Delhi [India], March 31: A high-level seminar titled “War, Law, and Legitimacy: A Legal Examination of the Use of Force Against Iran” was held today […]

    India’s Strategic Tightrope in Global Turmoil

    March 26, 2026March 26, 2026up18news

    India Climate Week 2026 Strengthens Global Climate Partnerships and Advances Net-Zero Agenda

    March 21, 2026March 21, 2026up18news

    Navigating Economic Turbulence: Strategic Approaches for India’s Growth

    March 18, 2026March 18, 2026up18news

    Important Conference on Rights and Social Security of Unorganised Workers Held in Bishnupur

    March 17, 2026March 17, 2026up18news

    ABOUT UP18 NEWS

    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Digital Editors Member

    USE FULL LINK

    • Donation
    • Advertise with us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Grievance

    DOWNLOAD APP

    FALLOW US AT

    Subscribe to via Email

    Enter your email address to subscribe to up18News and receive notifications of new posts by email.

    | Theme: News Portal by Mystery Themes.
    • Editor@up18news.com
    • Contact Us
    • Advertise with us
    • Donation
    • Log In