ये लो योगी जी आपका बुलडोजर…गोरखपुर में 5 साल की बच्ची ने CM योगी को दिया खास तोहफा, खिलखिला उठे मुख्यमंत्री

Regional

​गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘बुलडोजर’ मॉडल की धमक अपराधियों में तो है ही, लेकिन अब यह बच्चों के खिलौनों तक भी पहुँच गया है। शुक्रवार सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर में एक ऐसा नजारा दिखा जिसने वहाँ मौजूद सभी लोगों के चेहरों पर मुस्कान ला दी। कानपुर से आई 5 साल की नन्हीं यशस्विनी ने मुख्यमंत्री को एक ‘खिलौना बुलडोजर’ भेंट किया।

“योगी जी ने दी चॉकलेट, मैंने दिया बुलडोजर”

​जनसुनवाई और मंदिर भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री अक्सर बच्चों से ठिठोली करते और उन्हें दुलारते नजर आते हैं। आज भी जब नन्हीं यशस्विनी उनके पास पहुँची, तो उसने बड़े ही चाव से खिलौना बुलडोजर मुख्यमंत्री की ओर बढ़ा दिया। इस अनोखे तोहफे को देखकर सीएम योगी अपनी हंसी नहीं रोक पाए।

यशस्विनी ने उत्साहित होकर बताया, “योगी जी ने मुझे ढेर सारी चॉकलेट दीं और मैंने उन्हें अपनी तरफ से एक छोटा सा बुलडोजर गिफ्ट किया। लेकिन उन्होंने बड़े प्यार से वह बुलडोजर मुझे वापस कर दिया और कहा खूब अच्छे से पढ़ाई करो और इस बुलडोजर के साथ खेलो।”

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ‘बुलडोजर मोमेंट’

मुख्यमंत्री और यशस्विनी के बीच के इस संवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इसे मुख्यमंत्री के सख्त प्रशासक वाली छवि के विपरीत उनके नरम और वात्सल्यपूर्ण स्वभाव के रूप में देख रहे हैं। इससे पहले भी जनसुनवाई के दौरान कभी बच्चे उनसे चिप्स मांगते दिखते हैं, तो कभी स्कूल जाने की जिद करते हैं, जिन्हें सीएम योगी बड़े धैर्य के साथ पूरा करते हैं।

अपराधियों में खौफ, बच्चों में क्रेज

यूपी में ‘योगी का बुलडोजर’ जहाँ माफियाओं और अपराधियों के लिए डर का प्रतीक बन चुका है, वहीं अब यह बच्चों के बीच एक ‘पॉपुलर टॉय’ (लोकप्रिय खिलौना) के रूप में अपनी जगह बना चुका है। कानपुर की यशस्विनी का यह छोटा सा तोहफा इसी ‘बुलडोजर ब्रांड’ की बढ़ती लोकप्रियता की एक बानगी है।