आगरा: यूपी स्टेट कुश्ती चैम्पियनशिप -2022 में पहलवानो ने दिखाये दांव-पेंच, अंतिम दिन लड़ी गयी 21 वजनों की कुल 150 कुश्ती

SPORTS

आगरा : फतेहपुर सीकरी रोड ग्राम बरारा स्थित विद्यारम्भ डिफेंस अकादमी पर शुक्रवार को दूसरे दिन कुश्ती के प्रदेशीय महादंगल का शुभारंभ मुख्य अतिथि किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर ने बजरंगबली के समक्ष दीप प्रवज्जलित कर किया। उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के नेतृत्व में जिला कुश्ती संघ की ओर से दो दिवसीय सब-जूनियर अंडर-17 यूपी स्टेट कुश्ती चैम्पियनशिप -2022 में दूसरे दिन फ्री स्टाइल और ग्रीको रोमन की कुल 150 कुश्ती पुरुष पहलवानो ने लड़ी गयी | खिलाड़ियों ने आगरा की मिट्टी पर स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक के लिए 300 पहलवानो ने अपनी पहलवानी का दमखम दिखाया| दो दिवसीय कुश्ती के महादंगल में कुल 415 कुश्ती लड़ी गई और पहलवानो, कोच और फेडरेशन टीम सहित करीब 1500 लोगो ने दंगल में शिरकत की।

फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर ने कहा कि कुश्ती ने दुनिया मे भारत का नाम रोशन किया है ये हमारा परंपरागत खेल है। भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष ब्रजभूषण शरण सिंह के नेतृत्व में विश्वभर में हिंदुस्तान की कुश्ती को आगे बढ़ाया है।जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष राजकुमार चाहर ने बताया कि रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया ने जो मंच पहलवानो को दिया है हमारे खिलाड़ी मिट्टी में पैदा हुए है और गद्दे की कुश्ती विदेशी है। इस दो दिवसीय आयोजन से आगरा की धरती कुश्तीमय हो गयी है। महासचिव एमडी खान ने बताया कि पढ़ाई के साथ स्वस्थ शरीर के लिए खेल भी जरूरी है। स्टेट चैम्पियनशिप से आगरा से देहात तक के युवाओं को दिशा मिली है। अगले वर्ष मिट्टी पर पुनः वजन की कुश्ती का आयोजन पहलवानो के लिए कराएंगे।

कुश्ती अकादमी के लिए राज्य सरकार से उठायी मांग

आयोजन समिति के संरक्षक जितेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेशभर के पहलवान आगरा में अपनी श्रेष्ठता साबित करने के लिए उतरे। जिसमे आगरा के पहलवानो ने भी अपना दमखम दिखाया। उन्होंने अपने उद्बोधन में मांग उठाते हुए कहा कि राज्य सरकार को आगरा में एक कुश्ती सरकारी अकादमी की स्थापना करनी चाहिए ताकि आगरा के पहलवानो को प्रोत्साहन मिल सके।

इनके निर्देशन में हुआ आयोजन

कुश्ती का निर्देशन भारतीय कुश्ती संघ के जगवीर दहिया और उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के सुरेश उपाध्याय, कृष्णपाल खलीफा, चतर सिंह, जब्बर सिंह, राजकुमार मिश्र के कुशल निर्देशन में हुआ।

आगरा ने जीते 2 स्वर्ण और 4 कांस्य पदक

आगरा के अभिषेक ने 45 किग्रा वजन और चितांशु राज ने 48 किग्रा वजन फ्री स्टाइल में स्वर्ण पदक और धर्मवीर ने कांस्य पदक जीता। निखिल ने 51 किग्रा वजन और यशोवर्धन ने 110 किग्रा वजन ग्रीको रोमन कुश्ती में कांस्य पदक जीता। वही पहले दिन महिला वर्ग में गामिनी को 53 किग्रा वजन फ्री स्टाइल में कांस्य पदक जीता।

इनकी रही उल्लेखनीय उपस्थित

अंतराष्ट्रीय कोच नेत्रपाल सिंह, उपाध्यक्ष पुरषोतम पहलवान, जितेंद्र सिंह चाहर, अर्जुन सिंह चाहर, देवेश शुक्ला, स्मृति चाहर, प्रतिमा भार्गव, किशोर बघेल, गोपाल यादव, ब्लॉक प्रमुख देवेंद्र चाहर, प्रधान अजीत चाहर, धर्मेंद्र सिंह मलिक, बने सिंह बघेल

ग्रीको रोमन कुश्ती के परिणाम

45 किग्रा वजन में प्रियांशु पांडेय (चंदौली) ने स्वर्ण पदक, विनय(गोरखपुर) ने रजत पदक, राजीव(बागपत) व कृष्ण कुमार(अलीगढ) ने कस्य पदक जीता | 48 किग्रा वजन में विशाल(बागपत) ने स्वर्ण पदक, अरिस बालियान(मुजफ्फरनगर) ने रजत पदक, आशीष यादव(गाजीपुर) व विशाल चौरसिया(गोरखपुर) ने कस्य पदक जीता | 51 किग्रा वजन में विशाल खोरवोर(बागपत) ने स्वर्ण पदक, विनेश यादव(मिर्जापुर) ने रजत पदक, सतेंद्र तोमर(मेरठ) व निखिल(आगरा) ने कस्य पदक जीता | 55 किग्रा वजन में जुबेर(बागपत) ने स्वर्ण पदक, राहुल(मिर्जापुर) ने रजत पदक, अनमोल(गाजियाबाद) व अंकित यादव(गोरखपुर) ने कस्य पदक जीता | 65 किग्रा वजन में मनीष यादव(नंदनीनगर) ने स्वर्ण पदक, बदल चौहान(शामली) ने रजत पदक, गुलबहार(बागपत) व रिकांशु(बिजनोर) ने कस्य पदक जीता| 71 किग्रा वजन में आशुपाल (नंदनीनगर) ने स्वर्ण पदक, धीरज सोनकर(जौनपुर) ने रजत पदक, विशाल यादव(आजमगढ़) व आरोहन यादव(वाराणसी) ने कस्य पदक जीता | 80 किग्रा वजन में मोहित खोखर(बागपत) ने स्वर्ण पदक, हिमांशु(मेरठ) ने रजत पदक, अभिषेक गुप्ता(गौंडा) व वंश दहिया(मुजफ्फरनगर) ने कस्य पदक जीता | 92 किग्रा वजन में उत्तम(बागपत) ने स्वर्ण पदक, शिवम्(मऊ) ने रजत पदक, राणा(नंदनीनगर) व आदित्य(गोरखपुर) ने कस्य पदक जीता | 110 किग्रा वजन में विशाल(बागपत) ने स्वर्ण पदक, विशु बालियान(मुजफ्फरनगर) ने रजत पदक, यशोवर्शन(आगरा) और निशांत पाल(वाराणसी) ने कस्य पदक जीता |

फ्री स्टाइल कुश्ती के परिणाम

45 किग्रा वजन में अभिषेक(आगरा) ने स्वर्ण पदक, सुशांत चौधरी(बिजनौर) ने रजत पदक, आयुष(बुलंदशहर) व सतिराज(गोरखपुर) ने कस्य पदक जीता | 48 किग्रा वजन में चितांशु राज(आगरा) ने स्वर्ण पदक, आशीष यादव(गाजीपुर) ने रजत पदक, धर्मवीर(आगरा) व अभिषेक यादव(गोरखपुर) ने कस्य पदक जीता | 51 किग्रा वजन में विशाल(मेरठ) ने स्वर्ण पदक, राकेश यादव(महाराजगंज) ने रजत पदक, राहुल यादव(नंदनीनगर) व रोशन यादव(गाजीपुर) ने कस्य पदक जीता | 55 किग्रा वजन में जुबेर(मुजफ्फरनगर) ने स्वर्ण पदक, प्रशस्त यादव(नंदनी नगर) ने रजत पदक, मंगेश यादव(आजमगढ़) व धर्मवीर(वाराणसी) ने कस्य पदक जीता | 65 किग्रा वजन में दीपक सिंह(नंदनीनगर) ने स्वर्ण पदक, मनोज यादव(गोरखपुर) ने रजत पदक, विकल यादव(गौतमबुध नगर) व रितेश पांडेय(प्रतापगढ़) ने कस्य पदक जीता| 71 किग्रा वजन में कार्तिक बंसल (गाजियाबाद) ने स्वर्ण पदक, कार्तिक कुमार(सहारनपुर) ने रजत पदक, राहुल यादव(आजमगढ़) व मो. सोहेल(बागपत) ने कस्य पदक जीता | 80 किग्रा वजन में सौरभ यादव(गौंडा) ने स्वर्ण पदक, विवेक(मथुरा) ने रजत पदक, भावेश भाटी(बुलंदशहर) व अनूप (गौतमबुध नगर) ने कस्य पदक जीता | 92 किग्रा वजन में उत्तम राणा(बागपत) ने स्वर्ण पदक, राजवीर यादव(नंदनीनगर) ने रजत पदक,उपकार(गाजियाबाद) व बदल चौधरी(बुलंदशहर) ने कस्य पदक जीता |

-up18 News