Weather Report Today: देश के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के आसार, उत्तर भारत में पड़ेगी कड़ाके की ठंड

देश के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के आसार, उत्तर भारत में पड़ेगी कड़ाके की ठंड

Regional

पहाड़ी इलाकों हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई जिलों में आज बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना जतायी गयी है। जिससे तापमान में तेजी से गिरावट की दर्ज की जाएगी। इसके अलावा राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई शहरों में मंगलवार सुबह कड़ाके की ठंड और कोहरे देखने को मिला। वहीं, आने वाले दिनों में तापमान तेजी से गिरने का अनुमान है।

मौसम विभाग के मुताबिक, आज मंगलवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री रहने की उम्मीद है। वहीं, 13 से 15 दिसंबर तक अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम तापमान 6-7 डिग्री के करीब रहेगा। इसके अलावा यूपी की राजधानी लखनऊ में मंगलवार सुबह का तापमान 13.8 डिग्री रहा। वहीं, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जतायी गयी है।

मौसम विभाग केंद्र शिमला के मुताबिक, शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति जिलों में आज बारिश और बर्फबारी की आशंका है। इसका असर प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में देखने को भी मिलेगा। हालांकि, 13 से लेकर 17 दिसंबर तक हिमाचल में मौसम साफ रहने का अनुमान है।

इसके अलावा मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मध्य प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर दिख रहा है। उत्तर की ओर से चल रही हवा की वजह  से प्रदेश में ठंड महसूस की जा रही है। आज दिनभर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में ठंडी और शुष्क हवाएं चलेगी। वहीं, बिहार का औसत अधिकतम तापमान 24-26 और न्यूनतम तापमान 11-15 के बीच रहने की संभावना है। इस सप्ताह बाद पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से पछुआ से तापमान में अंतर आने के साथ ठंड में वृद्धि की संभावना है।

Compiled by up18 News