रायपुर में विष्णु देव साय ने ली छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पद की शपथ

Politics

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में शपथग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसके अलावा अरुण साव और विजय शर्मा ने मंत्री के रुप में शपथ ली। विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ के चौथे मुख्यमंत्री बने हैं।

बता दें कि शपथग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी और कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए।

Compiled: up18 News